इंदु मल्होत्रा बनेंगी सुप्रीम कोर्ट की जज, वकील से सीधे सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश बनने वाली पहली महिला

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 12, 2018 08:37 IST2018-01-12T08:28:37+5:302018-01-12T08:37:47+5:30

आजादी से अब तक भारतीय सुप्रीम कोर्ट में केवल छह महिला जज हुई हैं। मल्होत्रा सर्वोच्च अदालत की सातवीं महिला जज होंगी।

indu malhotra first women judge of supreme court who is selected from bar | इंदु मल्होत्रा बनेंगी सुप्रीम कोर्ट की जज, वकील से सीधे सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश बनने वाली पहली महिला

इंदु मल्होत्रा बनेंगी सुप्रीम कोर्ट की जज, वकील से सीधे सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश बनने वाली पहली महिला

सुप्रीम कोर्ट में जजों की नियुक्ति करने वाले कोलेजियम ने सीनियर एडवोकेट इंदु मल्होत्रा को सर्वोच्च अदालत में न्यायाधीश बनाने की अनुशंसा की है। वो देश की पहली महिला वकील होंगी, जिन्हें सीधे सुप्रीम कोर्ट का जज बनाया जाएगा। इसके साथ ही उत्तराखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के एम जोसेफ भी सुप्रीम कोर्ट के जज होंगे। 2007 में सीनियर एडवोकेट नियुक्त की गईं इंदु मल्होत्रा आर्बिट्रेशन लॉ की विशेषज्ञ हैं। आजादी के बाद वह सुप्रीम कोर्ट की सातवीं महिला जज होंगी। इस वक्त सुप्रीम कोर्ट में सिर्फ एक महिला जज आर भानुमति हैं। भारत की स्वतंत्रता के बाद से अभी तक सुप्रीम कोर्ट में सिर्फ छह महिला जज हुई हैं।

जस्टिस केएम जोसेफ फिलहाल उत्तराखंड हाईकोर्ट के जज हैं। वे उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन का आदेश रद करने वाली पीठ में शामिल थे। उसके बाद उनके स्थानांतरण की चर्चाएं रहीं लेकिन उत्तराखंड से उनका स्थानांतरण नहीं हुआ। कोलेजियम ने इसके अलावा इलाहाबाद हाईकोर्ट के अतिरिक्त जज जस्टिस शिव कुमार सिंह को स्थाई करने की सिफारिश की है।

हालांकि कोलेजियम के समक्ष इलाहाबाद हाईकोर्ट के कुल 11 अतिरिक्त जजों को स्थाई करने का प्रस्ताव था लेकिन शिव कुमार सिंह का कार्यकाल समाप्त हो रहा था इसलिए फिलहाल उनके बारे में सिफारिश की गई है। बाकी प्रस्तावों पर कोलीजियम बाद में विचार करेगी।

Web Title: indu malhotra first women judge of supreme court who is selected from bar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे