लाइव न्यूज़ :

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने दिल्ली-एनसीआर में CNG की कीमतें 1 रुपये प्रति किलो बढ़ाई

By सुमित राय | Updated: June 1, 2020 22:21 IST

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने दो जून से दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमतें एक रुपये प्रति किलो बढ़ाने की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देइंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने दिल्ली में सीएनजी की कीमतें एक रुपये प्रति किलो बढ़ाने की घोषणा की है।दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी में कीमत 42 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 43 रुपये हो गई है।सीएनजी की बढ़ी हुई कीमतें 2 जून को सुबह 6 बजे से लागू होंगी।

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने दो जून से दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमतें एक रुपये प्रति किलो बढ़ाने की घोषणा की है। दिल्ली में सीएनजी में कीमत 42 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 43 रुपये हो गई है और बढ़ी हुई कीमतें 2 जून को सुबह 6 बजे से लागू होंगी।  हालांकि, रसोइयों में पाइप से प्राकृतिक गैस (पीएनजी) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

यह वृद्धि गैस स्टेशनों को कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सुरक्षित बनाने के अतिरिक्त खर्च को लेकर की गई है। वाहनों के लिए सीएनजी और रसोइयों में पाइप से प्राकृतिक गैस (पीएनजी) की आपूर्ति करने वाली कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने सोमवार को ट्वीट कर जानकारी दी।

कंपनी ने पिछली बार तीन अप्रैल को सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बदलाव किया था। तब सीएनजी की कीमत में 3.2 रुपये प्रति किलोग्राम और प्राकृतिक गैस की दर में 1.55 रुपये प्रति यूनिट की कटौती की गई थी।

कंपनी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, "नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी खुदरा मूल्य को 47.75 रुपये प्रति किलो से बढ़ाकर 48.75 रुपये प्रति किलोग्राम किया जा रहा है। हरियाणा के करनाल जिले में सीएनजी की दर 50.85 रुपये प्रति किलोग्राम और रेवाड़ी में 55.1 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी है।"

सोमवार को ही बढ़े एलपीजी के दाम

इससे पहले सोमवार सुबह देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया था। 14.2 किलोग्राम वाले गैर-सब्सिडाइज्‍ड एलपीजी सिलेंडर के दाम दिल्‍ली में 11.50 रुपये प्रति सिलेंडर महंगा हो गया है, जिसके बाद नई कीमतें बढ़कर 593 रुपये हो गई हैं। इसके अलावा कोलाकात में  31.50 रुपये बढ़ाए गए हैं, गैल सिलेंडर मुंबई में 11.50 रुपये और चेन्नई में 37 रुपये महंगा हो गया है।

19 किलोग्राम वाले सिलेंडर के भी बढ़ाए गए हैं दाम 

पेट्रोलियम कंपनियों ने सोमवार को कमर्शियल सिलेंडर (19 किलो) की कीमतों में भी बढ़ोतरी किया। दिल्‍ली में 19 किलोग्राम का रसोई गैस सिलेंडर 110 रुपये महंगा हुआ है। इससे पहले गैस सिलेंडर की कीमत 1029.50 रुपये थी, जो पहली जून से बढ़कर 1139.50 रुपये पर आ गई है। कोलकाता में 19 किलोग्राम रसोई गैस की कीमतें बढ़कर 1193.5 रुपये, मुंबई में 1087.5 रुपये और चेन्‍नई में 1254 रुपये हो गई है।

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल