लाइव न्यूज़ :

इंद्राणी मुखर्जी ने किया दावा, शीना बोरा जिंदा है, सीबीआई कश्मीर में करे तलाश

By भाषा | Updated: December 16, 2021 20:36 IST

Open in App

मुंबई, 16 दिसंबर अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार इंद्राणी मुखर्जी ने दावा किया है कि वह (शीना) जिंदा है। मुखर्जी के वकील ने बृहस्पतिवार को यह बात कही।

मुखर्जी ने पिछले महीने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक को एक पत्र लिखा है और एजेंसी से कहा है कि वह कश्मीर में शीना की तलाश करे।

मुखर्जी ने पत्र में दावा किया है कि एक महिला सरकारी अधिकारी ने उससे कहा है कि उसने बोरा को श्रीनगर में टीकाकरण कराने के दौरान देखा था। वह 2015 से मुंबई की भायखला महिला जेल में बंद है।

संपर्क करने पर सीबीआई के एक अधिकारी ने इसपर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। वकील ने कहा कि मुखर्जी 28 दिसंबर को यहां विशेष सीबीआई अदालत में इस संबंध में एक आवेदन दायर करेंगी। उसी दिन मामले की सुनवाई की अगली तारीख है।

विशेष अदालत हाई प्रोफाइल हत्याकांड की सुनवाई कर रही है।

शीना बोरा (24) की मुखर्जी और उसके तत्कालीन चालक श्यामवीर राय और पूर्व पति संजीव खन्ना ने अप्रैल 2012 में एक कार में कथित रूप से गला घोंटकर हत्या कर दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए