लाइव न्यूज़ :

इंद्राणी ने अदालत से पूछा, क्या सीबीआई मेरी मौत की जिम्मेदारी लेगी?

By भाषा | Updated: October 17, 2018 01:26 IST

इंद्राणी ने पिछले सप्ताह विशेष सीबीआई न्यायाधीश जे सी जगदाले के सामने स्वास्थ्य आधार पर नई जमानत याचिका दायर की।

Open in App

शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी ने मंगलवार को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान यहां एक विशेष अदालत से पूछा, ‘‘क्या सीबीआई मेरी मौत की जिम्मेदारी लेगी?’’ 

इंद्राणी ने पिछले सप्ताह विशेष सीबीआई न्यायाधीश जे सी जगदाले के सामने स्वास्थ्य आधार पर नई जमानत याचिका दायर की। इससे पहले दो मौकों पर उनकी जमानत याचिका खारिज की जा चुकी है।

सीबीआई की एक दलील पर जवाब देते हुए इंद्राणी ने कहा, ‘‘मैं दोषी साबित होने तक निर्दोष हूं। मैंने कोई अपराध किये बिना जेल में तीन साल गुजारे हैं। इसका मेरे स्वास्थ्य पर असर पड़ा है। क्या सीबीआई मेरी मौत की जिम्मेदारी लेगी?’’ 

उन्होंने अदालत से कहा, ‘‘पिछले तीन सप्ताह में मेरी स्वास्थ्य स्थिति में गंभीर बदलाव आया है। मेरे मस्तिष्क में कई परेशानियां आ गई हैं, जबकि पहले ऐसा नहीं था।’’ 

इंद्राणी ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट में कहा गया कि मेरे मस्तिष्क में ऐसे बदलाव हुए हैं जो अब ठीक नहीं हो सकते। सीबीआई ने उनकी जमानत याचिका का विरोध करते हुए दावा किया कि बाहर उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है।

टॅग्स :हत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है