लाइव न्यूज़ :

Indore Weather Today: इंदौर और उज्जैन में भारी बारिश का कहर, जलभराव के कारण घरों में पानी घुसा, अलग-अलग स्थानों पर फंसे 200 से ज्यादा लोगों की जान बचाई, देखें वीडियो और तस्वीरें

By मुकेश मिश्रा | Updated: September 16, 2023 19:44 IST

Indore Weather Today: जिलाधिकारी इलैयाराजा टी. ने बताया,‘‘पिछले 24 घंटे में राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और होमगार्ड की मदद से 200 से ज्यादा लोगों की जान बचाई गई है। ये लोग भारी बारिश के बाद अलग-अलग स्थानों पर फंस गए थे।’’

Open in App
ठळक मुद्देप्रशासन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। निचले इलाकों में रहने वाले नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।महिलाएं, बच्चे, मछुआरे और किसान भी हैं।

Indore Weather Today: इंदौर और उज्जैन में भारी बारिश का कहर जारी है। उज्जैन के कुछ हिस्सों में लगातार भारी बारिश के कारण जलभराव हुआ है। जलभराव के कारण लोगों के घरों में भी पानी घुस गया है। प्रशासन ने पिछले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग स्थानों पर फंसे 200 से ज्यादा लोगों की जान बचाई, जबकि निचले इलाकों में रहने वाले नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

 

प्रशासन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। जिलाधिकारी इलैयाराजा टी. ने बताया,‘‘पिछले 24 घंटे में राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और होमगार्ड की मदद से 200 से ज्यादा लोगों की जान बचाई गई है। ये लोग भारी बारिश के बाद अलग-अलग स्थानों पर फंस गए थे।’’

उन्होंने बताया कि इन लोगों में राऊ तहसील के कलारिया गांव में गम्भीर नदी में बाढ़ के बाद इसके टापू पर फंसे 21 ग्रामीण शामिल हैं। प्रशासन के अनुविभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) राकेश परमार ने बताया कि इन 21 लोगों को नाव भेजकर बचाया गया जिनमें महिलाएं, बच्चे, मछुआरे और किसान भी हैं।

अधिकारियों ने बताया कि एक गर्भवती महिला के बारिश में फंसे होने की सूचना पर चिकित्सा दल को उसकी प्रसूति कराने के लिए जीवनरक्षक नाव के जरिये गवला गांव भेजा गया। उन्होंने बताया कि प्रसूति के बाद जच्चा और बच्चा स्वस्थ हैं।

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) उमाकांत चौधरी ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर ग्रामीण क्षेत्र में उफनती चोरल नदी में शुक्रवार रात एक वाहन (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल -एसयूवी) बह गया। उन्होंने बताया कि राज्य की पूर्व मंत्री रंजना बघेल के 19 वर्षीय बेटे यश समेत तीन लोग इस वाहन में सवार थे जिन्हें पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बचा लिया।

डीएसपी ने बताया कि यह हादसा तब हुआ, जब चोरल नदी का पानी पुलिया पर होने के बावजूद एसयूवी को इससे गुजारने की कोशिश की गई। भारी बारिश के कारण जिले में जन-जीवन बेहाल हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि कई स्थानों पर घरों में बारिश का पानी घुस गया है तथा राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

टॅग्स :मौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागमध्य प्रदेशइंदौरउज्जैनमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया