लाइव न्यूज़ :

इंदौर: ऑपरेशन थियेटर में ड्यूटी कर चुकी नर्स कोविड-19 संक्रमित, अस्पताल में हड़कंप

By भाषा | Updated: April 13, 2020 21:14 IST

इंदौर में महज 20 दिन के अंतराल में कोरोना वायरस महामारी के मरीजों की संख्या बढ़कर 328 पर पहुंच गई है।

Open in App
ठळक मुद्देस्त्री रोग विभाग में कार्यरत एक नर्स सोमवार को आयी जांच रिपोर्ट में कोविड-19 से संक्रमित पायी गयी। अस्पताल में हड़कंप मच गया क्योंकि वह सोमवार सुबह तक ऑपरेशन थियेटर में ड्यूटी कर रही थी।

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर के शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) के स्त्री रोग विभाग में कार्यरत एक नर्स सोमवार को आयी जांच रिपोर्ट में कोविड-19 से संक्रमित पायी गयी। इसकी जानकारी मिलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया क्योंकि वह सोमवार सुबह तक ऑपरेशन थियेटर में ड्यूटी कर रही थी। अस्पताल के स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. नीलेश दलाल ने "पीटीआई-भाषा" से इसकी पुष्टि की।

उन्होंने बताया, "कोविड-19 से संक्रमित पायी गयी नर्स को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नर्स के सम्पर्क में आये एमवायएच के कर्मचारियों की पहचान कर उन्हें अलग किया जा रहा है जिनमें कुछ डॉक्टर भी शामिल हैं। इस बात का भी पता लगाया जा रहा है कि वह ड्यूटी के दौरान किन मरीजों के सम्पर्क में आयी थी।" बहरहाल, कोविड-19 की जांच के लिये नर्स द्वारा हाल ही में नमूना दिये जाने के बाद भी उसकी ड्यूटी लगाये जाने की कथित लापरवाही के कारण एमवायएच प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं।

इस बारे में पूछे जाने पर स्त्री रोग विभागाध्यक्ष ने कहा, "हमें जांच रिपोर्ट आने पर आज ही पता चला कि वह कोविड-19 से संक्रमित है। नर्सों की ड्यूटी नर्सिंग विभाग ही लगाता है। हम मामले की छानबीन कर रहे हैं।"

गौरतलब है कि पिछले दिनों स्त्री रोग विभाग की ही एक महिला रेसिडेंट डॉक्टर में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया था। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराते हुए कुछ डॉक्टरों और नर्सों को पृथक वास केंद्रों में भेजा गया था।

अधिकारियों ने बताया कि नर्स शहर में सोमवार को मिले कोरोना वायरस के 22 नये मरीजों में शामिल है। शहर में महज 20 दिन के अंतराल में इस महामारी के मरीजों की संख्या बढ़कर 328 पर पहुंच गयी है। इनमें से 33 लोगों की स्थानीय अस्पतालों में मौत हो गयी है। वहीं 35 मरीज इलाज से ठीक हो चुके हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया