लाइव न्यूज़ :

बल्ला कांड : मप्र उच्च न्यायालय की हरी झंडी के बाद विवादग्रस्त मकान को ढहाने की तैयारी

By भाषा | Updated: July 3, 2019 17:18 IST

नोटिस में कहा गया है कि इस जीर्ण-शीर्ण इमारत को दो दिन के भीतर खाली कर दिया जाये। नगर निगम आयुक्त आशीष सिंह ने इस नोटिस के जारी होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया, "इस नोटिस की मियाद शुक्रवार को खत्म होगी।

Open in App
ठळक मुद्देअदालत ने इस निर्णय के अमल पर रोक लगाये जाने की गुहार मंगलवार को हालांकि खारिज कर दी थी।गंजी कम्पाउंड क्षेत्र के संबंधित मकान को ढहाने की मुहिम के विरोध के दौरान बुधवार को विवाद हो गया था।

स्थानीय भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय के साथ विवाद की जड़ बने जर्जर मकान को ढ़हाने के लिये मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की हरी झंडी मिलने के अगले दिन इंदौर नगर निगम ने इस दो मंजिला इमारत में रह रहे किरायेदार परिवार को बुधवार को नोटिस जारी किया।

नोटिस में कहा गया है कि इस जीर्ण-शीर्ण इमारत को दो दिन के भीतर खाली कर दिया जाये। नगर निगम आयुक्त आशीष सिंह ने इस नोटिस के जारी होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया, "इस नोटिस की मियाद शुक्रवार को खत्म होगी।

संबंधित परिवार के मकान खाली करते ही इसे ढ़हा दिया जायेगा।’’ सिंह ने बताया कि मामले में उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ के आदेश का पालन करते हुए प्रभावित परिवार को सूचित किया गया है कि जर्जर मकान खाली करने के बाद वह भूरी टेकरी क्षेत्र में बनायी गयी एक बहुमंजिला इमारत के फ्लैट में तीन महीने तक अस्थायी तौर पर रह सकता है।

यह इमारत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिये बनायी गयी है। गंजी कम्पाउंड क्षेत्र के जर्जर मकान में बरसों से किरायेदार की हैसियत से रह रहे परिवार ने इस इमारत को जमींदोज करने के नगर निगम के फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

अदालत ने इस निर्णय के अमल पर रोक लगाये जाने की गुहार मंगलवार को हालांकि खारिज कर दी थी। लेकिन याचिकाकर्ता को फौरी राहत प्रदान करते हुए शहरी निकाय को आदेश दिया था कि मकान ढहाये जाने से पहले प्रभावित परिवार को दो दिन के भीतर अस्थायी निवास की वैकल्पिक सुविधा मुहैया करायी जाये।

गंजी कम्पाउंड क्षेत्र के संबंधित मकान को ढहाने की मुहिम के विरोध के दौरान बुधवार को विवाद हो गया था। इस दौरान भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय (34) ने नगर निगम के एक भवन निरीक्षक को क्रिकेट के बैट से कथित तौर पर पीट दिया था।

आकाश, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे हैं। वह बल्ला कांड में गिरफ्तारी के बाद जिला जेल से रविवार सुबह जमानत पर रिहा हुए थे। नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि गंजी कम्पाउंड क्षेत्र के जर्जर भवन और शहर के 15 अन्य जीर्ण-शीर्ण मकानों को जल्द से जल्द ढहाने की तैयारी की जा रही है।

ये बरसों पुरानी इमारतें बारिश के मौसम में जान-माल के लिये खतरनाक साबित हो सकती हैं।

टॅग्स :मध्य प्रदेशकैलाश विजयवर्गीयइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं