लाइव न्यूज़ :

इंदौर नकली शराब मामला: संदिग्ध व्यक्ति की अस्पताल में मौत

By भाषा | Updated: August 1, 2021 00:40 IST

Open in App

इंदौर, 31 जुलाई मध्यप्रदेश के इंदौर में बार में शराब पीने से चार लोगों की मौत के कुछ दिनों बाद इस मामले में एक संदिग्ध व्यक्ति की शनिवार को अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात को राहुल उर्फ बंटी पुलिस थाने आया था और उसका स्वास्थ्य खराब होने व उल्टियां करने पर उसके रिश्तेदारों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शनिवार तड़के उसकी मौत हो गई।

छत्रीपुरा क्षेत्र के नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) बी पी एस परिहार ने कहा कि पुलिसकर्मी शुक्रवार को जांच के सिलसिले में राहुल के घर गए थे लेकिन तब वह घर पर नहीं मिला। इसके बाद शुक्रवार देर रात को राहुल थाने पहुंचा और थाने के बाहर ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।

सीएसपी ने बताया कि पुलिस की सूचना पर राहुल के परिवार वाले आकर उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।

इस बीच, नकली शराब के मामले में शनिवार को आधिकारिक तौर पर बताया गया कि पुलिस ने नकली शराब पिलाकर लोगों का जीवन संकट में डालने के आरोप में दो शराब बार संचालकों को गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ के आधार पर इनको सस्ते दाम पर नकली शराब बेचने वाले दो आरोपियों प्रवीण यादव और पंकज सूर्यवंशी को भी पकड़ा गया।

पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार, यादव और सूर्यवंशी ने पूछताछ में राहुल उर्फ बंटी से नकली शराब सस्ते दाम पर खरीदने की जानकारी दी तथा यह भी बताया कि राहुल, मांधाता जिला खंडवा के कालिका प्रसाद से यह नकली शराब लाता है।

एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया था कि इंदौर जिले के दो शराब बार में पिछले सात दिनों में व्हिस्की के एक ही ब्रांड की शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई। इससे प्रबल संदेह है कि इन लोगों ने जो शराब पी, वह नकली थी। पुलिस अधीक्षक महेश चंद्र जैन ने कहा कि इस मामले में विस्तृत जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने छोटा बांगदड़ा इलाके में बार संचालकों से पूछताछ की और इसमें पता चला कि इन प्रतिष्ठानों ने लाइसेंसी दुकानों के साथ-साथ अन्य लोगों से भी शराब खरीदी थी। उन्होंने कहा कि मृतकों में से दो ने छोटा बांगडाडा में एक बार में शराब पी थी, जबकि अन्य दो ने यहां मरीमाता के एक बार में अलग-अलग दिनों में शराब पी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos