लाइव न्यूज़ :

लोनावाला स्टेशन पर इंदौर-दौंड ट्रेन पटरी से उतरी, कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: September 27, 2021 19:03 IST

Open in App

मुंबई, 27 सितंबर इंदौर-दौंड विशेष ट्रेन के दो डिब्बे सोमवार सुबह महाराष्ट्र के पुणे जिले में लोनावाला स्टेशन पर पटरी से उतर गए। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारियों ने बताया कि इस मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ और करीब पांच घंटे के बाद इस मार्ग पर यातायात बहाल किया जा सका ।

उन्होंने बताया कि विशेष ट्रेन के लोनावाला में आज सुबह पटरी से उतरने से मुंबई पुणे दक्कन एक्सप्रेस समेत कुछ गाड़ियों के आवागमन में देरी हुयी ।

अधिकारियों ने बताया कि मुंबई से 80 किलोमीटर दूर स्थित लोनावला स्टेशन पर सुबह करीब सात बजकर 50 मिनट पर जब ट्रेन प्रवेश कर रही थी तब उसके दूसरे और तीसरे डिब्बे पटरी से उतर गए। उनके अनुसार दोनों डिब्बों की एक एक ट्रॉली (पहियों का सेट) पटरी से उतरी ।

मध्य रेलवे के प्रमुख जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने कहा, ‘‘ट्रेन के सभी यात्री सुरक्षित हैं। कोई घायल नहीं हुआ है।’’ उन्होंने बताया कि ट्रेन मध्य प्रदेश के इंदौर से आ रही थी और पुणे जिले के दौंड जा रही थी।

सुतार ने बताया कि राहत वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पटरी से उतरे दो डिब्बों को अलग करके ट्रेन को नौ बजकर 27 मिनट पर गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

उन्होंने बताया कि दोनों डिब्बों को क्रमश: 10:25 बजे और 11:44 बजे ठीक कर लिया गया और उन्हें 12:20 बजे मौके से रवाना किया गया ।

सुतार ने बताया कि अप एवं डाउन लाइनों पर ट्रेनों का परिचालन हो रहा है और किसी भी ट्रेन को नहीं रोका गया है।

रेलवे अधिकारी ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और माना जा रहा है कि मध्य रेलवे इस घटना की वरिष्ठ अधिकारी से जांच कराने की घोषणा करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह