लाइव न्यूज़ :

लोनावला स्टेशन पर इंदौर-दौंड ट्रेन पटरी से उतरी, कोई हताहत नहीं

By भाषा | Updated: September 27, 2021 19:58 IST

Open in App

मुंबई, 27 सितंबर इंदौर-दौंड विशेष ट्रेन के दो डिब्बे सोमवार सुबह महाराष्ट्र के पुणे जिले में लोनावला स्टेशन पर पटरी से उतर गए। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

अधिकारियों ने बताया कि इस मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ और करीब पांच घंटे के बाद इस मार्ग पर यातायात बहाल किया जा सका ।

उन्होंने बताया कि विशेष ट्रेन के लोनावला में आज सुबह पटरी से उतरने से मुंबई पुणे डेक्कन एक्सप्रेस समेत कुछ गाड़ियों के आवागमन में देरी हुयी ।

अधिकारियों ने बताया कि मुंबई से 80 किलोमीटर दूर स्थित लोनावला स्टेशन पर सुबह करीब सात बजकर 50 मिनट पर जब ट्रेन प्रवेश कर रही थी तब उसके दूसरे और तीसरे डिब्बे पटरी से उतर गए। उनके अनुसार दोनों डिब्बों की एक एक ट्रॉली (पहियों का सेट) पटरी से उतरी।

मध्य रेलवे के प्रमुख जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने कहा, ‘‘ट्रेन के सभी यात्री सुरक्षित हैं। कोई घायल नहीं हुआ है।’’ उन्होंने बताया कि ट्रेन मध्य प्रदेश के इंदौर से आ रही थी और पुणे जिले के दौंड जा रही थी।

सुतार ने बताया कि राहत वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पटरी से उतरे दो डिब्बों को अलग करके ट्रेन को नौ बजकर 27 मिनट पर गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

उन्होंने बताया कि दोनों डिब्बों को क्रमश: 10:25 बजे और 11:44 बजे ठीक कर लिया गया और उन्हें 12:20 बजे मौके से रवाना किया गया ।

सुतार ने बताया कि अप एवं डाउन लाइनों पर ट्रेनों का परिचालन हो रहा है और किसी भी ट्रेन को नहीं रोका गया है।

रेलवे अधिकारी ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और माना जा रहा है कि मध्य रेलवे इस घटना की वरिष्ठ अधिकारी से जांच कराने की घोषणा करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो