लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा पास जारी कर इंदौर ने रचा इतिहास, अबतक 90 हजार से अधिक ई-पास हुए जारी

By मुकेश मिश्रा | Updated: May 27, 2020 15:58 IST

दूसरे चरण में प्रशासन ने शर्तों के साथ ऐसे लोगों को इन्दौर से बाहर जाने की अनुमति देने का निर्णय लिया। इसके लिए ऑनलाईन आवेदन करने पर ई पास जारी किए गए। आवेदन में वाहन नंबर के साथ ही आधार या अन्य आवश्यक दस्तावेज की जानकारी देना भी अनिवार्य किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना के वजह से  लॉक डाउन में फंसे लाखों लोगों के लिए 90 हजार से अधिक ई पास जारी कर जिला प्रशासन ने इतिहास रचा है।प्रदेश में सबसे अधिक ई पास इंदौर से ही जारी किए गए है।

इंदौर: कोरोना के वजह से  लॉक डाउन में फंसे लाखों लोगों के लिए 90 हजार से अधिक ई पास जारी कर जिला प्रशासन ने इतिहास रचा है।  प्रदेश में सबसे अधिक ई पास इंदौर से ही जारी किए गए है। इस व्यवस्था की जिम्मेदारी विकास प्राधिकरण के सीईओ विवेक श्रोत्रिय के पास थी, जिसका उन्होने बखूबी निर्वहन किया है।

25 मार्च को 21 दिन के पहले लॉक डाउन की घोषणा  के बाद दूसरे प्रदेश और प्रदेश के अन्य शहरों के लोग इन्दौर में ही फंस गए थे।जिसमें बड़ी संख्या में छात्र , नौकरीपेशा, व्यापार जगत के अलावा कई लोग ऐसे भी थे जो शादी समारोह व अन्य दूसरे कारणों से अपने रिश्तेदार व परीचितों के यहां आए थे। 

लॉक डाउन का पहला चरण तो इन लोगों ने जैसे तैसे काट लिया। दूसरे चरण में प्रशासन ने शर्तों के साथ ऐसे लोगों को इन्दौर से बाहर जाने की अनुमति देने का निर्णय लिया। इसके लिए ऑनलाईन आवेदन करने पर ई पास जारी किए गए। आवेदन में वाहन नंबर के साथ ही आधार या अन्य आवश्यक दस्तावेज की जानकारी देना भी अनिवार्य किया गया। ई पास व्यवस्था की जिम्मेदारी विकास प्राधिकरण के सीईओ विवेक श्रोत्रिय को सौंपी गई, जो पहले से ही 46 क्वांरटाइन सेंटरों की व्यवस्था भी देख रहे थे। 

शुरूआत में एक सेंटर ही ऑन लाईन के आवेदन के लिए  था, लेकिन बाद में संख्या बढऩे पर तीन सेंटर शुरू कर दिए गए। इन तीन सेंटरों से अभी तक 92 हजार से अधिक ई पास जारी किए जा चुके है।अभी भी ई- पास जारी किए जा रहे है।बताया जाता है कि पिछले एक माह में 1 लाख से अधिक लोग इस शहर से गए है। प्रदेश का ऐसा कोई जिला नहीं था, जिसके लिए इन्दौर से ई पास जारी नहीं किए गए हो। इसके अलावा महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली, उप्र, बिहार, कर्नाटक, पंजाब, हरियाणा आदि राज्यों के लिए भी ई पास जारी किए गए।

टॅग्स :मध्य प्रदेशइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया