लाइव न्यूज़ :

Indore Coronavirus Update: इंदौर में कोरोना के 110 कोरोना नए मामले आए सामने, मध्यप्रदेश में मरीजों की तादाद बढ़कर 1090 हुई

By भाषा | Updated: April 16, 2020 14:29 IST

इंदौर में गुरुवार को 110 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित मामलों की संख्या 696 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश के इंदौर में इस महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है।मध्यप्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1090 हो गयी है।

भोपाल/ इंदौर। देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल मध्यप्रदेश के इंदौर में इस महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। जिले में गुरुवार सुबह 110 नये मामले सामने आने के बाद इस महामारी के मरीजों की तादाद बढ़कर 696 पर पहुंच गयी। इसके साथ ही मध्यप्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1090 हो गयी है।

प्रदेश के स्वास्थ्य अधिकारी गुरुवार को बताया कि इसके अलावा बुधवार रात को इंदौर में दो और कोरोना मरीजों की मौत के बाद प्रदेश में कोरोना से मरने वाले की संख्या 55 हो गयी है। इनमें से अकेले इंदौर में 39 लोग मारे गये हैं।

इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने कहा, "दिल्ली की एक प्रयोगशाला से आयी रिपोर्ट में इंदौर जिले के 110 और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद जिले में इस महामारी के मरीजों की तादाद 586 से बढ़कर 696 पर पहुंच गयी। इनमें से 39 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।"

आंकड़ों की गणना से पता चलता है कि गुरुवार सुबह तक इंदौर जिले में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर 5.60 प्रतिशत थी जो राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है। हालांकि, गुजरे एक हफ्ते से इंदौर की इस दर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

इंदौर, देश के उन शीर्ष जिलों की जमात में भी शामिल है जहां प्रति 10 लाख आबादी में कोविड-19 के सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं। इंदौर जिले की आबादी 35 लाख से अधिक आंकी जाती है। प्रदेश के कुल 52 जिलों में से 26 जिलों में कोरोना वायरस फैलने की पुष्टि हो चुकी है।

प्रदेश के आगर मालवा और अलीराजपुर जिले में बुधवार को कोरोना वायरस के नए मरीज मिले थे। उन्होंने बताया कि 42 नये मामले मिलने के बाद इंदौर में कोविड-19 के कुल मरीजों की तादाद 544 से बढ़कर 586 हो गयी है। प्रदेश में कोरोना वायरस से मरने वाले 55 लोगों में सबसे अधिक 39 मरीज इंदौर के थे।

इसके अलावा भोपाल में पांच, उज्जैन में छह, खरगोन में तीन और छिंदवाड़ा व देवास में एक-एक संक्रमित व्यक्ति की जान गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 65 लोग ठीक हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न शहरों में जहां कोरोना वायरस के मामले सामन आए हैं वहां अब तक 290 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। यहां सख्त लॉकडाउन लागू करने के साथ ही लोगों के स्वास्थ्य पर भी नजर रखी जा रही है।

टॅग्स :मध्य प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्ससीओवीआईडी-19 इंडियाइंदौरमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया