लाइव न्यूज़ :

सीएमएचओ को फटकार, तबीयत बिगड़ी, छलके आंसू, डीएम बोले-इतना यूजलेस काम तो किसी का नहीं होगा, जितना आपका है...

By मुकेश मिश्रा | Updated: December 8, 2020 21:04 IST

मध्य प्रदेश के इंदौर में जिलाधिकारी मनीष सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के एक आला अधिकारी को बैठक में डांट दिया। तकलीफ के कारण उनकी आंखें नम हो गईं।

Open in App
ठळक मुद्देसमीक्षा बैठक में सामने आए इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।मुझे घबराहट हुई और मैं जिलाधिकारी की अनुमति से बैठक कक्ष से बाहर निकल गया।

इंदौरः आम लोगों की सेहत से जुड़े जरूरी कामों में कथित लापरवाही पर जिलाधिकारी मनीष सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के एक आला अधिकारी को मंगलवार को भरी बैठक में कड़ी फटकार लगा दी।

इसके कुछ देर बाद अधिकारी को घबराहट होने के चलते बैठक हॉल से बाहर निकलते देखा गया और तकलीफ के कारण उनकी आंखें नम हो गईं। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित सरकारी विभागों की समीक्षा बैठक में सामने आए इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया पर नाराजगी जताने के दौरान जिलाधिकारी सिंह वीडियो में कहते सुनाई पड़ रहे हैं, “यूजलेस मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों में टॉप के यूजलेस होंगे आप। (मूलत:) डॉक्टर होने के कारण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों का प्रशासकीय कार्य कमजोर रहता है। पर इतना यूजलेस काम तो किसी का नहीं होगा, जितना आपका है।”

जो सरकारी अधिकारी काम नहीं करता है, उस पर नाराजगी तो होती ही है

बैठक के इस घटनाक्रम के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने संवाददाताओं से कहा, “वैसे यह हमारा अंदरूनी मामला है। लेकिन जो सरकारी अधिकारी काम नहीं करता है, उस पर नाराजगी तो होती ही है।” उन्होंने कहा, “सीएमएचओ का सक्रिय रहना बेहद जरूरी है क्योंकि कोविड-19 के प्रबंधन के साथ ही प्रसूति सहायता और आम लोगों के स्वास्थ्य से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मामले उन्हीं के अधीन होते हैं।”

जिलाधिकारी ने कहा, “अगर जिला स्तर का कोई भी सरकारी अधिकारी अपने काम में लापरवाही करता है, तो हमारे द्वारा उसे डांटना जरूरी है, तभी जनता को राहत मिलेगी।” उधर, वायरल वीडियो से मामले के तूल पकड़ने के बाद जड़िया ने कहा, “मैं आज सुबह जागने के बाद से ही ठीक महसूस नहीं कर रहा था।

बैठक में अचानक मुझे घबराहट हुई और मैं जिलाधिकारी की अनुमति से बैठक कक्ष से बाहर निकल गया।” उन्होंने कहा, “मेरी तबीयत खराब होने को इस बैठक के किसी भी घटनाक्रम से जोड़ना उचित नहीं है।” स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बैठक के दौरान सीएमएचओ को घबराहट हुई और उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया। स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि सीएमएचओ की हालत फिलहाल ठीक है। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें घर में आराम की सलाह दी है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशइंदौरभोपालशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया