Indore fire: रबर कारोबारी सहित 7 की जलकर दर्दनाक मौत, बिहार से इलाज के लिए आए थे परिजन
By मुकेश मिश्रा | Updated: March 18, 2026 12:19 IST2026-03-18T12:19:02+5:302026-03-18T12:19:11+5:30
Indore Bengali Square fire: घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Indore fire: रबर कारोबारी सहित 7 की जलकर दर्दनाक मौत, बिहार से इलाज के लिए आए थे परिजन
Indore Bengali Square fire: इंदौर के बंगाली चौराहे के पास ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के करीब 3:30 से 4 बजे के बीच हुए भीषण अग्निकांड ने एक रबर कारोबारी के पूरे परिवार को तबाह कर दिया। मकान मालिक मनोज पुगलिया (65 वर्ष), उनकी बहू सिमरन (30 वर्ष) सहित सात लोगों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। मृतकों में छह रबर कारोबारी के रिश्तेदार थे, जो मंगलवार को ही बिहार के किशनगंज से कैंसर के इलाज के लिए इंदौर पहुंचे थे।
How did 7 people die in #Indore#MadhyaPradesh?
— Siraj Noorani (@sirajnoorani) March 18, 2026
An electric vehicle (#EV) was being charged at the gate of businessman Manoj Pugalia's residence. A short circuit occurred at the charging point. Several gas cylinders and chemical drums were stored in the home's gallery.
1/3 https://t.co/Zoscznwns7pic.twitter.com/9Ui2Dgv8xp
पारिवारिक आयोजन के सिलसिले में ये सभी पुगलिया निवास पर ठहरे हुए थे।पुलिस और फायर ब्रिगेड की जांच में सामने आया कि मकान के बाहर इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से आग लगी। मकान के बाहर रखीं लगभग 15 गैस सिलेंडरों में से चार के धमाके से आग ने विकराल रूप ले लिया।
अन्य मृतक विजय सेठिया (65 वर्ष), छोटू सेठिया (22 वर्ष), सुमन (60 वर्ष), राशि सेठिया (12 वर्ष) और एक डेढ़ साल का नन्हा शिशु हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
प्रारंभिक जांच में लापरवाही उजागर हुई—इतनी गैस सिलेंडर रखना और इलेक्ट्रिक चार्जिंग की अनुचित व्यवस्था हादसे का मुख्य कारण बनी। स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाकों की आवाज दूर तक सुनाई दी और आसपास के घर खतरे में पड़ गए। एसपी (इंदौर शहर) ने कहा, "जांच पूरी होने पर दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। मृतकों के परिजनों को सहायता राशि दी जाएगी।"