लाइव न्यूज़ :

इंदौर और सूरत को मिलेगा स्मार्ट सिटी पुरस्कार, उत्तर प्रदेश ‘राज्य श्रेणी’ में अग्रणी

By भाषा | Updated: June 25, 2021 22:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जून इंदौर और सूरत को संयुक्त रूप से केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय के स्मार्ट सिटीज पुरस्कार, 2020 का विजेता घोषित किया गया जबकि उत्तर प्रदेश राज्य पुरस्कार श्रेणी में अग्रणी रहा। मध्यप्रदेश एवं तमिलनाडु इस बार उत्तर प्रदेश से पिछड़ गये।

ये पुरस्कार सामाजिक पहलू, शासन, संस्कृति, शहरी पर्यावरण, स्वच्छता, अर्थव्यवस्था, वातावरण, पानी एवं शहरी परिवहन जैसे विषयों के आधार पर दिये गये हैं। वर्ष 2019 में स्मार्ट सिटीज में सूरत एकमात्र विजेता था।

यह पहली बार हुआ है कि राज्यों को भी स्मार्ट सिटी के संपूर्ण प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कार दिया गया है। मंत्रालय ने कोविड नवोन्मेष श्रेणी के तहत कल्याण डोंबिवली और वाराणसी को संयुक्त विजेता घोषित किया है।

ये पुरस्कार स्मार्ट सिटीज मिशन, अटल नवीकरण एवं शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत) और प्रधानमंत्री आवास योजना की छठी वर्षगांठ के मौके पर घोषित किये गये हैं।

चंडीगढ़ केंद्रशासित प्रदेशों में अव्वल रहा है जबकि इंदौर ने ‘नवोन्मेष विचार पुरस्कार’ जीता है। मंत्रालय के अनुसार अहमदाबाद ने ‘स्मार्ट सिटीज लीडरशिप अवार्ड’ प्राप्त किया है, वाराणसी क्रमश: दूसरे और रांची तीसरे स्थान पर रहे।

सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले ‘‘चार स्टार रेटिंग’’ शहर सूरत, इंदौर, अहमदाबाद, पुणे, विजयवाड़ा, राजकोट, विशाखापत्तनम, पिंपडी चिंचवड़ और वड़ोदरा रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे