लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुये जम्मू कश्मीर में इंडोर खेल गतिविधियां अस्थायी तौर पर निलंबित

By भाषा | Updated: April 6, 2021 21:47 IST

Open in App

जम्मू, छह अप्रैल जम्मू कश्मीर प्रशासन ने मंगलवार को केंद्र शासित क्षेत्र में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुये सभी इंडोर खेल गतिविधियों को अस्थायी रूप से रोकने का आदेश दिया है।

प्रदेश के युवा मामलों एवं खेल विभाग के प्रधान सचिव आलोक कुमार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि युवा खिलाड़ियों के संक्रमित होने की संभावना बढ गयी है क्योंकि राज्य में कोविड-19 के संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण खेलने के दौरान एक दूसरे के संपर्क में आने से संक्रमण के प्रसार की आशंका अधिक है।

इसमें कहा गया है, ‘‘इसलिये संपर्क होने वाले सभी खेल जैसे मुक्केबाजी, कुश्ती, जूडो कराटे, कबड्डी, खो-खो, और वुशू समेत इस प्रकृति के अन्य खेल आयोजनकों को अगले आदेश तक अस्थायी रूप से निलंबित किये जाने का आदेश दिया जाता है।’’

आदेश में यह भी कहा गया है कि अन्य खेल गतिविधियां केंद्र सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देशों के अनुसार आयोजित की जा सकती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं