लाइव न्यूज़ :

भारत-अमेरिका सैन्य अभ्यास मुक्त हिंद-प्रशांत क्षेत्र की प्रतिबद्धता को दर्शाता है: रक्षा मंत्रालय

By भाषा | Updated: June 25, 2021 22:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जून रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच हाल ही में संपन्न दो दिन का सैन्य अभ्यास खुले और समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने तथा प्रतिबद्धता दोहराने की दिशा में एक और मील का पत्थर रहा है।

भारत और अमेरिका ने 23, 24 जून को हिंद महासागर में बहुआयामी युद्धाभ्यास किया जिसमें क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य मौजूदगी की स्थिति में अभियान संबंधी समन्वय को मजबूत करने के लिए वायु रक्षा प्लेटफॉर्मों की व्यूह-रचना शामिल है।

अमेरिका ने अभ्यास के लिए परमाणु संचालित विमानवाहक पोत यूएसएस रोनाल्ड रीगन के नेतृत्व में अपने नौसैनिक बेड़े के साथ ही एफ-18 लड़ाकू विमानों तथा हर मौसम में उड़ान भर सकने वाले ई-2सी हॉक आई विमान के बेड़े को भी तैनात किया।

युद्धाभ्यास में भारत की ओर से जगुआर तथा सुखोई-30एमकेआई लड़ाकू विमान, हवा में ही ईंधन भरने की क्षमता वाले आईएल-78 विमान, अवाक्स (हवा में से चेतावनी और नियंत्रण करने की प्रणाली वाले) विमान तथा युद्धपोत कोच्चि एवं तेग शामिल हुए।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘यह अभ्यास समुद्रों की स्वतंत्रता तथा खुले समावेशी हिंद-प्रशांत क्षेत्र एवं नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की प्रतिबद्धता सुनिश्चित करने के लिए दोनों देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने तथा साझेदार सेनाओं के रूप में साझा मूल्यों को रेखांकित करने की दिशा में एक और मील का पत्थर रहा।’’

अमेरिकी कैरियर स्ट्राइक ग्रुप (सीएसजी) इस समय हिंद महासागर क्षेत्र में तैनात है। सीएसजी एक बड़ा नौसैनिक बेड़ा होता है जिसमें एक विमानवाहक पोत के साथ बड़ी संख्या में विध्वंसक जहाज तथा अन्य पोत होते हैं।

भारत-अमेरिका रक्षा संबंध पिछले कुछ सालों में मजबूत हुए हैं। अमेरिका ने जून 2016 में भारत को बड़ा रक्षा साझेदार कहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल