लाइव न्यूज़ :

भारत-ब्रिटेन के बीच उड़ानें छह जनवरी से बहाल होंगी, ब्रिटेन-भारत के बीच परिचालन आठ जनवरी से :पुरी

By भाषा | Updated: January 2, 2021 15:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जनवरी नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा कि भारत से ब्रिटेन के लिए उड़ान सेवा छह जनवरी से बहाल होगी, वहीं उस देश से यहां के लिए विमान परिचालन आठ जनवरी से पुन: शुरू होगा।

पुरी ने ट्वीट किया, ‘‘भारत और ब्रिटेन के बीच उड़ानों की बहाली: भारत से ब्रिटेन के लिए छह जनवरी 2021 को। ब्रिटेन से भारत के लिए आठ जनवरी, 2021 को। हर सप्ताह 30 उड़ानों का परिचालन होगा। 15 भारतीय विमानन कंपनियों द्वारा और इतनी ही ब्रिटिश कंपनियों द्वारा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह कार्यक्रम 23 जनवरी 2021 तक वैध रहेगा। आगे की संख्या के बारे में समीक्षा के बाद विचार किया जाएगा।’’

पुरी ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि भारत और ब्रिटेन के बीच जब आठ जनवरी को उड़ान सेवाएं बहाल होंगी तो प्रति सप्ताह केवल 30 उड़ानों का परिचालन किया जाएगा और यह व्यवस्था 23 जनवरी तक जारी रहेगी।

भारत ने ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नये प्रकार (स्ट्रेन) के सामने आने के बाद 23 दिसंबर से सात जनवरी तक दोनों देशों के बीच सभी यात्री उड़ानों को निलंबित कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?