लाइव न्यूज़ :

हिंद-प्रशांत वैश्वीकरण की हकीकत को दर्शाता है : जयशंकर

By भाषा | Updated: July 6, 2021 21:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जुलाई विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को को कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में उभरती स्थितियां वैश्वीकरण की हकीकत, बहुध्रुवीयता के उभरने और पुनर्संतुलन के फायदों को दर्शाती हैं।

हिंद-प्रशांत व्यापार शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने सुझाव दिया कि क्षेत्र के समान विचार वाले देशों की व्यापक नीति समृद्धि को बढ़ावा देने और वैश्विक वाणिज्य की दिशा में सामूहिक हित की अभिव्यक्ति है।

उन्होंने कहा, ‘‘हिंद-प्रशांत वैश्वीकरण की हकीकत, बहुध्रुवीयता का उभरना और पुनर्संतुलन के फायदों को दर्शाता है। यह शीत युद्ध से उबरने और द्विध्रुवीय व्यवस्था एवं प्रभुत्व को खारिज करता है।’’

जयशंकर ने कहा, ‘‘हममें से अधिकतर के लिए यह वैश्विक समृद्धि एवं वैश्विक वाणिज्य को बढ़ावा देने के सामूहिक हितों की अभिव्यक्ति है।’’ उन्होंने कहा कि भारत की हिंद-प्रशांत महासागर पहल (आईपीओआई) स्पष्ट रूप से यह साबित करती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 में बैंकॉक में पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में आईपीओआई के गठन का प्रस्ताव दिया था, ताकि समुद्री क्षेत्र का संरक्षण किया जा सके और उसका सतत इस्तेमाल किया जा सके और सुरक्षित समुद्री क्षेत्र बनाने का सार्थक प्रयास हो सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos