लाइव न्यूज़ :

हिन्द प्रशांत ‘जीवन की वास्तविकता’ है : जयशंकर

By भाषा | Updated: October 27, 2021 20:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कहा कि जैसे-जैसे वैश्वीकरण का विस्तार होगा और यह अधिक विविधतापूर्ण होगा इससे एक-दूसरे पर निर्भरता और इससे जुड़े व्यापक प्रभाव को बढ़ावा मिलेगा जो कि हिन्द प्रशांत क्षेत्र अभिव्यक्त करता है।

हिन्द प्रशांत क्षेत्रीय वार्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा, ‘‘ ऐसे में हिन्द प्रशांत को नकारना वैश्वीकरण को नजरंदाज करने के समान है।’’

विदेश मंत्री ने कहा कि हिन्द प्रशांत ‘जीवन की वास्तविकता’ है और इसलिये एकरूपता का प्रश्न वास्तविकता से अधिक अनुभूति है।

उन्होंने कहा, ‘‘ यहां तक जिनकी जाहिर तौर पर आपत्तियां हैं, वे भी ऐसे व्यवहार एवं काम करते हैं जो हिन्द प्रशांत को सत्यापित करते हैं । और जैसा कि आप सभी जानते हैं कि यह सत्यापन इसकी निर्बाधता और अंतर प्रवेश से जुड़ा है। ’’

जयशंकर ने कहा कि सच्चाई यह है कि सभी अवगत हैं कि यह रंगशालाओं का सम्मिश्रण है जो पूर्व में अस्वभाविक तौर पर अलग था ।

उन्होंने कहा कि राजनीति ने कदाचित इसे स्वीकार करने में कुछ अनिच्छा की स्थिति पैदा की ।

उन्होंने हिन्द प्रशांत को लेकर अलग अलग विचारों का भी उल्लेख किया ।

विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘ इसका जवाब शायद सोच में है और संभवत: उनकी असुरक्षा है।’’

जयशंकर ने कहा कि अगर कोई शीत युद्ध के विचार में उतर कर देखे और उसका लाभ लें तब यह आसानी से स्वीकार नहीं किया जा सकता है कि दूसरे दुनिया को काफी अलग तरीके से देखेंगे ।

उन्होंने कहा कि खासतौर पर अगर उद्देश्य साझी अच्छाई को हासिल करने की व्यापक, अधिक सहयोगी तथा अधिक लोकतांत्रिक पहल का हो ।

विदेश मंत्री ने समन्वित उत्पादन से दुनिया को खतरे से मुक्त करने और नाजुक आपूर्ति श्रृंखला के बारे में चर्चा की ।

उन्होंने कहा कि तब हिन्द प्रशांत से क्या उम्मीदें होंगी ?

उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा इस बात की संभावना है कि सरकारों की नीतियां जो मनोवैज्ञानिक सीमाओं को पार करती हैं, सहयोग के अधिक अवसर पैदा करती हैं।

जयशंकर ने कहा कि कोविड बाद के काल में यह अधिक महत्वपूर्ण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह