लाइव न्यूज़ :

इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ने अयोध्या विकास प्राधिकरण को मस्जिद निर्माण के लिए नक्शा सौंपा

By भाषा | Updated: May 24, 2021 21:28 IST

Open in App

अयोध्या, 24 मई इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ने अयोध्या विकास प्राधिकरण को मस्जिद निर्माण के लिए नक्शा सौंपा है।

बाबरी मस्जिद-रामजन्मभूमि मामले में उच्चतम न्यायालय ने मस्जिद के लिए पांच एकड़ भूमि आवंटित की थी। न्यायालय के फैसले से अयोध्या में राम मंदिर बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ था।

अयोध्या के धन्नीपुर गांव में मस्जिद का निर्माण होगा। मस्जिद निर्माण को लेकर स्वीकृति के लिए नक्शा प्रस्तुत किया गया है।

एक बयान में बताया गया कि इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन के सदस्य अफजाल अहमद खान ने विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ परियोजना को लेकर बैठक की। मस्जिद निर्माण परियोजना के तहत 300 बेड का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, एक सामुदायिक रसोई और एक अध्ययन केंद्र होगा जिसमें राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले मुस्लिमों का उल्लेख होगा।

मस्जिद में एक साथ करीब 2,000 लोग मौजूद रह सकेंगे।

बयान में कहा गया कि 89,000 रुपये प्रक्रिया शुल्क के साथ अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह को 11 सेट में योजना का नक्शा प्रस्तुत किया गया है।

अफजाल खान ने बताया कि नक्शा बहुत बड़े आकार का है और इसे ऑनलाइन जमा नहीं किया जा सकता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग