लाइव न्यूज़ :

लद्दाख के मोर्चे पर बड़ा सवाल, आखिर पीछे कौन हटा और किसने किसको हटाया, जानिए सबकुछ

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 7, 2020 16:50 IST

चीनी सेना की चाल थी जिसके तहत उसने पीपी-14 प्वाइंट और गलवान वैली के झड़प वाले इलाकों को मिला कर करीब 3 किमी के क्षेत्र को बफर जोन में परिवर्तित करने के लिए भारतीय सेना पर दबाव डाला था। फिलहाल लद्दाख के मोर्चे पर यह सवाल सबसे बड़ा है कि आखिर पीछे कौन हटा और किसने किसको पीछे हटाया।

Open in App
ठळक मुद्देगैर सरकारी समझौतों के अनुसार, भारतीय सेना का दावा है कि उसने चीनी सेना को डेढ़ किमी पीछे हटने पर मजबूर किया है।ऐसा ही उसने 17 जून को भी किया था जब वापसी की शर्तें तय होने के उपरांत वह इतनी ही दूरी पर जाकर पुनः भारतीय क्षेत्र में लौट आई थी।चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चाओ लिजियान भी एक विदेशी समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहते थे कि चीनी सेना उतनी ही पीछे हटेगी जितनी भारतीय सेना।

जम्मूः लद्दाख में चीन सीमा से चीनी सेना के पीछे हटने की खुशी मनाने वालों के लिए यह गमगीन करने वाली खबर हो सकती है कि चीनी सेना को पीछे हटाने की खातिर अब भारतीय सेना को भी पीपी-14 व गलवान वैली में गश्त करने से रोक दिया गया है।

यह चीनी सेना की चाल थी जिसके तहत उसने पीपी-14 प्वाइंट और गलवान वैली के झड़प वाले इलाकों को मिला कर करीब 3 किमी के क्षेत्र को बफर जोन में परिवर्तित करने के लिए भारतीय सेना पर दबाव डाला था। फिलहाल लद्दाख के मोर्चे पर यह सवाल सबसे बड़ा है कि आखिर पीछे कौन हटा और किसने किसको पीछे हटाया।

गैर सरकारी समझौतों के अनुसार, भारतीय सेना का दावा है कि उसने चीनी सेना को डेढ़ किमी पीछे हटने पर मजबूर किया है। पर मिली जानकारी कहती है कि चीनी सेना सिर्फ 800 मीटर पीछे ही गई है। ऐसा ही उसने 17 जून को भी किया था जब वापसी की शर्तें तय होने के उपरांत वह इतनी ही दूरी पर जाकर पुनः भारतीय क्षेत्र में लौट आई थी।

हालांकि चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता चाओ लिजियान भी एक विदेशी समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहते थे कि चीनी सेना उतनी ही पीछे हटेगी जितनी भारतीय सेना। अर्थात दूसरे शब्दों में कहे तो चीनी सेना को नहीं बल्कि भारतीय सेना को मजबूर किया गया है पीछे हटने को।

चीनी सेना ने अपनी जो शर्तें इस कथित वापसी के लिए मनवाई हैं

ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि चीनी सेना ने अपनी जो शर्तें इस कथित वापसी के लिए मनवाई हैं, उसके अनुसार, अब भारतीय सेना पीपी-14 व गलवान वैली के उस इलाके में भी गश्त नहीं करेगी, जहां 16 जून को 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे।

दरअसल अब पीपी-14 तथा गलवान वैली के झड़प वाले इलाकों में तकरीबन 3 वर्ग किमी के इलाके को बफर जोन अर्थात नो मैन्स लैंड में तब्दील करने की प्रक्रिया आरंभ की गई है। जानकारी के लिए नो मैन्स लैंड उस जगह को कहा जाता है जिस पर चीन या हिन्दुस्तानी फौज का अधिकार नहीं होगा।

एक अन्य जानकारी के अनुसार, सेना को पीपी-14 तक गश्त करने से रोकने में कामयाब होने वाली चीनी सेना अब दुर्बुक-शयोक-दौलतबेग ओल्डी रोड के लिए खतरा बन गई है क्योंकि रक्षाधिकारियों को चीनी सेना पर कतई विश्वास नहीं है तथा अभी भी 800 मीटर पीछे चले जाने के बावजूद चीनी सैनिक ऊंचाई वाले स्थानों पर मोर्चो जमा कर दुर्बुक-शयोक-दौलतबेग ओल्डी रोड के लिए खतरा पैदा करते रहेंगे।

टॅग्स :लद्दाखजम्मू कश्मीरभारतीय सेनानरेंद्र मोदीशी जिनपिंगचीनपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया