लाइव न्यूज़ :

इंदिरा गांधी के परिजन खुद को ब्राह्मण घोषित करने का प्रयास कर रहे: गौतम

By भाषा | Updated: September 26, 2021 23:37 IST

Open in App

देहरादून, 26 सितंबर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने रविवार को कांग्रेस पार्टी को घेरते हुए कहा कि इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और प्रियंका गांधी की शादी हिंदुओं से नहीं हुई है लेकिन उन के परिजन अपने को ब्राह्मण घोषित करने का प्रयास कर रहे हैं।

यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में भाग लेते हुए गौतम ने कहा कि देश की जनता यह देख रही है।

उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह 'पप्पू' बनना बंद करें और जनता के मर्म को समझें ।

गौतम ने कहा कि एक ओर मां और बेटे (सोनिया व राहुल) जमानत पर हैं वहीं दूसरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां दस वर्ग फुट के कमरे में रहती हैं। उन्होनें कहा कि धारा 370, राम मंदिर जैसे मुद्दों को उठाकर भाजपा ने जनता के मर्म की बात की है। गौतम ने कहा कि अखंड भारत के नक्शे को बनाने की शुरुआत हो गई है और धारा 370 को हटाकर जम्मू—कश्मीर को भारत में जोडा गया है । उन्होंने आरोप लगाया कि आजादी के समय जवाहर लाल नेहरू के प्रधानमंत्री बनने की जिद के कारण देश विभाजित हुआ और उस समय 10 लाख लोगों की शहादत हुई ।

महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानाति श्रीनिवासन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में मातृशक्ति सबसे ज्यादा मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा विजय की ओर निरंतर बढ़ेगी और और महिला मोर्चा की टीम पूरी तरह इस संदर्भ में तैयार है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा एक ऐसा दल है जिसमें किसे, कब, कहां और कौन सा पद दे दिया जाए, यह उसे भी नहीं पता नहीं होता जिसे वह मिलता है और इसके लिए सबको अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करना चाहिए।

पुष्कर ने इस मौके पर इस क्षेत्र की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री नारी सशक्तिकरण योजना की घोषणा की और कहा कि इसके तहत उन्हें स्वरोजगार के लिए लगभग एक लाख तक की सब्सिडी दी जाएगी जिससे बडी संख्या में महिलाओं को लाभ मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे