आज ही इंदिरा गांधी हुई थीं जेल से रिहा, एमएन रॉय ने की थी CPI की स्थापना, जानिए 26 दिसंबर इतिहास में क्यों है खास

By भाषा | Updated: December 26, 2018 08:53 IST2018-12-26T08:52:15+5:302018-12-26T08:53:04+5:30

आस्ट्रेलिया के फिरकी गेंदबाज शेन वार्न ने 26 दिसंबर 2006 को अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेकर इतिहास रचा।

indira gandhi was released from jail today mn roy founded cpi know 26 December in history | आज ही इंदिरा गांधी हुई थीं जेल से रिहा, एमएन रॉय ने की थी CPI की स्थापना, जानिए 26 दिसंबर इतिहास में क्यों है खास

आज ही इंदिरा गांधी हुई थीं जेल से रिहा, एमएन रॉय ने की थी CPI की स्थापना, जानिए 26 दिसंबर इतिहास में क्यों है खास

नयी दिल्ली, 25 दिसम्बर: 2004: इंडोनेशिया के उत्तरी भाग में स्थित असेह के निकट रिक्टर पैमाने पर 8.9 तीव्रता के भूकंप के बाद समुद्र के भीतर उठी सुनामी ने भारत सहित कई देशों में भारी तबाही मचाई। हिंद महासागर से उठी उग्र लहरों का पानी रात के अंधेरे में कई तटीय इलाकों में बसे रिहायशी क्षेत्रों में घुस गया। 

उस समय तक सुनामी की पूर्व चेतावनी जैसी कोई प्रणाली प्रचलन में नहीं थी। इसी का नतीजा था कि इस समुद्री राक्षस की आमद का किसी को एहसास तक नहीं था। थाइलैंड और अन्य देशों में समुद्र किनारे बने होटलों और रिसार्ट में बड़ी संख्या में ठहरे विदेशी पर्यटकों की इस समुद्री कहर ने जान ले ली। भूकंप और सुनामी से इतनी तबाही जो पिछले 40 साल में विश्व ने नहीं देखी थी।

देश और दुनिया के इतिहास में 26 दिसम्बर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1904 : दिल्ली से मुंबई के बीच देश की पहली क्रॉस कंट्री मोटरकार रैली की शुरूआत।

1925 : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना कानपुर शहर में एमएन राय ने की थी।

1978 : भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को जेल से रिहा किया गया। मोरारजी देसाई की सरकार ने 19 दिसंबर को इंदिरा गांधी को गिरफ्तार किया था।

1997 : ओडिशा के प्रमुख नेता बीजू पटनायक के पुत्र नवीन पटनायक ने बीजू जनता दल (बीजद) की स्थापना की।

2003 : ईरान के दक्षिणी पूर्वी शहर बाम में रिक्टर पैमाने पर 6.6 की तीव्रता वाले भूकंप से जान और माल का भारी नुकसान।

2004 : शक्तिशाली भूकंप के बाद भारत, श्रीलंका, इंडोनेशिया, थाईलैंड, मलेशिया, मालदीव और आसपास के क्षेत्रों में सुनामी ने भारी तबाही मचाई। दो लाख तीस हजार लोगों की मौत।

2006 : आस्ट्रेलिया के फिरकी गेंदबाज शेन वार्न ने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेकर इतिहास रचा।

2012 : चीन की राजधानी बीजिंग से देश के एक अन्य प्रमुख शहर ग्वांग्झू तक बनाए गए दुनिया के सबसे लंबे हाई स्पीड रेलमार्ग की शुरूआत।

English summary :
An 8.9 magnitude earthquake on the Richter scale near the city of Aasah, located in the northern part of Indonesia, caused a huge devastation in many countries, including India, which arose within the ocean.


Web Title: indira gandhi was released from jail today mn roy founded cpi know 26 December in history

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे