लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए इंडिगो आईएटीए यात्रा पास जारी करेगी

By भाषा | Updated: August 3, 2021 19:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अगस्त विमानन कंपनी इंडिगो ने अंतरराष्ट्रीय हवाई परिवहन एसोसिएशन (आईएटीए) यात्रा पास के लिए एक पायलट परियोजना शुरू करने को लेकर आईएटीए के साथ साझेदारी की है।

इस पास की मदद से यात्री डिजिटल पासपोर्ट बना कर गंतव्य के एसओपी मानदंडों के अनुरुप यात्रा पूर्व कोविड जांच या टीकाकरण आदि की पुष्टि कर सकेंगे।

‘आईएटीए यात्रा पास’ एक मोबाइल एप होगा जिससे यात्री आसानी से और सुरक्षित तरीके से कोविड-19 जांच या टीका संबंधी सरकारी अनिवार्यता को पूरा कर सकेंगे।

देश में यह पायलट परियोजना 20 अगस्त से शुरू होगी।

विमानन कंपनी ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि इसकी मदद से यात्री अपनी जांच रिपोर्ट, टीकाकरण प्रमाणपत्र आदि प्रशासन और विमानन कंपनियों के साथ साझा कर सकेंगे।

कंपनी ने कहा कि आईएटीए यात्रा पास सिर्फ मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं और जांच केन्द्रों को जांच रिपोर्ट तथा टीकाकरण प्रमाणपत्र सुरक्षित तरीके से यात्रियों को भेजने में मददगार होगा।

इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रंजोय दत्ता ने कहा, ‘‘वर्तमान में दुनिया के ज्यादातर देशों ने यात्रियों के लिए प्रोटोकॉल लागू किया हुआ है और आईएटीए यात्रा पास लोगों को संबंधित देशों में यात्रा से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी सरल और डिजिटल तरीके से उपलब्ध कराएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां