लाइव न्यूज़ :

इंडिगो ने नीरज चोपड़ा को दी एक वर्ष तक निशुल्क यात्रा करने की सुविधा

By भाषा | Updated: August 7, 2021 23:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अगस्त निजी विमानन कंपनी इंडिगो ने शनिवार को घोषणा की कि वह तोक्यो ओलंपिक की भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले एथलीट नीरज चोपड़ा को एक वर्ष तक असीमित निशुल्क यात्रा करने की सुविधा देगी।

चोपड़ा ने तोक्यो ओलंपिक की भाला फेंक प्रतियोगिता में सोने का तमगा हासिल कर इतिहास रच दिया। ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज दूसरे भारतीय बन गए हैं जबकि एथलेटिक्स में ओलंपिक पदक हासिल करने वाले नीरज पहले भारतीय हैं।

इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोनोजॉय दत्त ने एक बयान में कहा, "नीरज हम सभी आपकी उल्लेखनीय उपलब्धि के बारे में सुनकर बहुत खुश हुए हैं। आपने देश को गौरवान्वित किया है। मैं जानता हूं कि इंडिगो के सभी कर्मचारी हमारी किसी भी उड़ान में आपका स्वागत करने पर सम्मानित महसूस करेंगे।"

उन्होंने कहा, "पूरी विनम्रता के साथ हम आपको एक साल के लिए इंडिगो के विमानों में निशुल्क यात्रा करने की सुविधा देना चाहते हैं। आपने हमें दिखाया है कि कड़ी मेहनत, चुनौतियों के बावजूद वापसी करने की क्षमता और जुनून क्या हासिल कर सकता है। मुझे पूरा विश्वास है कि आप भविष्य के भारतीय एथलीटों के लिए एक प्रेरणास्रोत साबित होंगे। शानदार प्रदर्शन नीरज। "

कंपनी ने कहा कि नीरज इंडिगो की उड़ानों में अगले वर्ष सात अगस्त तक निशुल्क उड़ान भर सकते हैं। ?

हरियाणा में पानीपत के नजदीक खांद्रा गांव के एक किसान के बेटे 23 वर्षीय नीरज ने तोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक के फाइनल में अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर भाला फेंककर दुनिया को स्तब्ध कर दिया। एथलेटिक्स में पिछले 100 वर्षों से अधिक समय में ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में भारत का यह पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल