लाइव न्यूज़ :

IndiGo Flight Cancellations: इंडिगो संकट, 7वें दिन 400 फ्लाइट कैंसिल, हालात से लाचार हजारों पैसेंजर, देखिए दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई एयरपोर्ट हाल, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 8, 2025 11:14 IST

IndiGo Flight Cancellations Live: इंडिगो ने बेंगलुरु हवाई अड्डे से रवाना होने वाली 62 उड़ानें और यहां पहुंचने वाली 65 उड़ानें रद्द की हैं।

Open in App
ठळक मुद्देIndiGo Flight Cancellations Live: बेंगलुरु हवाई अड्डे से 127 उड़ानें रद्द कर दीं।IndiGo Flight Cancellations Live: ‘कारण बताओ नोटिस’ का जवाब देने के लिए और समय दे दिया।IndiGo Flight Cancellations Live: हजारों यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी है।

नई दिल्लीः इंडिगो संकट जारी है और 7वें दिन 400 फ्लाइट कैंसिल हैं। यात्रियों की परेशानी सातवें दिन भी जारी है। इंडिगो ने बेंगलुरु से 127 उड़ान रद्द कीं हैं। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई एयरपोर्ट हाल बेदम है। इंडिगो की उड़ानों में व्यवधान सातवें दिन भी जारी रहा और विमानन कंपनी ने सोमवार को बेंगलुरु हवाई अड्डे से 127 उड़ानें रद्द कर दीं। एक सूत्र ने यह जानकारी दी।

इंडिगो की उड़ानों में व्यवधान सातवें दिन भी जारी रहा और विमानन कंपनी ने सोमवार को दिल्ली और बेंगलुरु हवाई अड्डों से 250 से अधिक उड़ानें रद्द कर दीं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली हवाई अड्डे से कुल 134 उड़ानें रद्द की गईं, जिनमें रवाना होने वाली 75 और पहुंचने वाली 59 उड़ान शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इसी तरह इंडिगो ने बेंगलुरु हवाई अड्डे से 127 उड़ानें रद्द कीं, जिनमें रवाना होने वाली 62 और पहुंचने वाली 65 उड़ानें शामिल हैं। एक अन्य घटनाक्रम में, नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने रविवार को इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पीटर एल्बर्स और जवाबदेही प्रबंधक इस्द्रो पोर्क्वेरास को उड़ानों में व्यवधान को लेकर जारी किए गए ‘कारण बताओ नोटिस’ का जवाब देने के लिए और समय दे दिया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों को अपने जवाब दाखिल करने के लिए 24 घंटे का अतिरिक्त समय, यानी सोमवार शाम छह बजे तक की समय सीमा दी गई है। पिछले कई दिनों से इंडिगो की उड़ान सेवाओं में बड़े पैमाने पर लगातार व्यवधान हो रहा है, जिससे हजारों यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी है। इसी पृष्ठभूमि में नियामक ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

अधिकारी ने बताया कि शनिवार को जारी नोटिस में एल्बर्स और पोर्क्वेरास को रविवार शाम तक जवाब देने के लिए कहा गया था। हालांकि, दोनों अधिकारियों के अनुरोध पर जवाब दाखिल करने की समय सीमा बढ़ा दी गई है। राहुल भाटिया के आंशिक स्वामित्व वाली यह विमानन कंपनी दो दिसंबर से सैकड़ों उड़ानें रद्द करने को लेकर सरकार और यात्रियों दोनों की तीखी आलोचना झेल रही है। कंपनी ने इसके लिए पायलटों की नयी उड़ान ड्यूटी और नियमों में हुए बदलाव का हवाला दिया। उड़ानें रद्द होने के कारण लाखों यात्री देशभर के हवाई अड्डों पर फंस गए।

 

टॅग्स :इंडिगोदिल्लीIndigo Airlinesकोलकाताबेंगलुरुचेन्नई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे