लाइव न्यूज़ :

इंडिगो बनी स्वदेशी नेविगेशन प्रणाली ‘गगन’ का इस्तेमाल कर विमान उतारने वाली पहली एयरलाइन, राजस्थान के किशनगढ़ हवाई अड्डे पर हुई लैंडिंग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 29, 2022 07:44 IST

अमेरिका और जापान के बाद भारत अपनी एसबीएएस (SBAS) प्रणाली रखने वाला दुनिया का तीसरा देश बन गया है। इंडिगो का विमान 'गगन' की मदद से सुरक्षित तरीके से राजस्थान के किशनगढ़ हवाई अड्डे पर उतरा।

Open in App

इंडिगो स्वदेशी नेविगेशन प्रणाली ‘गगन’ का उपयोग करके विमान की लैंडिंग कराने वाली देश की पहली एयरलाइन बन गई है। इस संबंध में गुरुवार को एक बयान जारी कर ये जानकारी दी गई। इंडिगो की ओर से जारी बयान में कहा गया, 'यह भारतीय नागरिक उड्डयन के लिए एक बड़ी छलांग है और आत्मानिर्भर भारत की दिशा में एक दृढ़ कदम है, क्योंकि भारत दरअसल अमेरिका और जापान के बाद अपनी एसबीएएस (SBAS) प्रणाली रखने वाला दुनिया का तीसरा देश बन गया है।'

राजस्थान के किशनगढ़ हवाई अड्डे पर उतरा विमान

इंडिगो के अनुसार एटीआर-72 विमान द्वारा संचालित उड़ान को बुधवार सुबह राजस्थान के किशनगढ़ हवाई अड्डे पर जीपीएस-सहायता प्राप्त भू-संवर्धित नेविगेशन (गगन) का इस्तेमाल करते हुए उतारा गया। इस नेविगेशन प्रणाली को केंद्र के भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है। 

कोई विमान जब लैंडिंग के लिए रनवे के पास आ रहा हो तब ‘गगन’ का उपयोग किनारे और वर्टिकल मार्गदर्शन हासिल करने के लिए किया जाता है। इसकी सटीकता छोटे हवाई अड्डों पर विशेष रूप से उपयोगी है जहां उपकरण लैंडिंग प्रणाली (आईएलएस) स्थापित नहीं की गई है। 

बयान में कहा गया, 'गगन भारत के नागरिक उड्डयन क्षेत्र का आधुनिकीकरण करेगा, उड़ान में देरी को कम करेगा, ईंधन की बचत करेगा और उड़ान सुरक्षा में सुधार करेगा।' नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एक जुलाई, 2021 के बाद भारत में पंजीकृत सभी विमानों को गगन उपकरण से लैस करने का आदेश जारी किया है।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :इंडिगोIndigo Airlines
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार2 अप्रैल से घरेलू-अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 275 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक ईंधन शुल्क?, एयरलाइन इंडिगो में महंगा हुआ हवाई सफर?

कारोबारIndiGo ने विलियम वॉल्श को सीईओ नियुक्त किया, 3 अगस्त 2026 तक संभालेंगे पदभार

भारतविमान में 161 यात्री, आईजीआई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, विशाखापत्तनम से आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी

कारोबारऑपरेशनल संकट के बाद इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा, राहुल भाटिया ने अंतरिम पद संभाला

भारतIran-Israel ‘war’: मिडिल ईस्ट में वॉर से एयरस्पेस बंद होने के बीच दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइज़री

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया