लाइव न्यूज़ :

पटना में इंडिगो एयरलाइन्स के मैनेजर की गोली मारकर हत्या

By भाषा | Updated: January 13, 2021 00:35 IST

Open in App

पटना/नयी दिल्ली, 12 जनवरी पटना शहर के शास्त्रीनगर थाना अंतर्गत पुनाईचक मोहल्ला स्थित अपने घर लौट रहे इंडिगो एयरलाइन्स के पटना हवाई अड्डे पर स्टेशन हेड रूपेश सिंह (38) की मंगलवार देर शाम अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

वारदात के बाद इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए गए रूपेश ने वहां दम तोड दिया । एयरलाइन ने घटना की पुष्टि की और एक वक्तव्य में कहा, ‘‘पटना हवाईअड्डे के मैनेजर के निधन से बहुत दुख पहुंचा। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति हमारी संवेदनाएं।’’

इसमें आगे कहा गया, ‘‘हम परिवार के संपर्क में हैं तथा उन्हें पूरा समर्थन दे रहे हैं। इस मामले की जांच में संबंधित अधिकारियों को पूरा सहयोग कर रहे हैं।’’

पटना में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा ने वारदात की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?