लाइव न्यूज़ :

पांच देशों से 2,717 ऑक्सीजन सांद्रक लेकर भारत पहुंचे इंडिगो के विमान

By भाषा | Updated: May 5, 2021 13:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली पांच मई एयरलाइंस कंपनी इंडिगो के विमानों ने थाईलैंड, चीन, कतर, हांगकांग और सिंगापुर से 2,717 ऑक्सीजन सांद्रकों की ढुलाई की है।

इंडिगो ने बुधवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी।

वक्तव्य के मुताबिक देश में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी घातक लहर के बीच इंडिगो के विमानों ने अब तक विदेश और देश के भीतर 72,461 किलोग्राम वजन के 4,142 ऑक्सीजन सांद्रकों की ढुलाई की है।

दरअसल, भारत इस समय कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी भयावह लहर का सामना कर रहा है जिसके कारण देश के कई राज्यों में दवाइयों, चिकित्सकीय उपकरणों, बिस्तरों और ऑक्सीजन की भारी कमी हो रही है।

इंडिगो की ओर से जारी वक्तव्य के मुताबिक थाईलैंड, चीन, कतर, हांगकांग और सिंगापुर से कम से कम 2,717 ऑक्सीजन सांद्रकों की ढुलाई की गयी है जिनमें से 1,425 ऑक्सीजन सांद्रक देश के 36 हवाई अड्डों पर पहुंचाए गए हैं।

देश में आवश्यक चिकित्सकीय उपकरणों की कमी को पूरा करने के लिए इंडिगो की ओर से कई उड़ानों का संचालन किया जा रहा है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में एक दिन में कोविड-19 से रिकार्ड 3780 लोगों की मौत हुई है जबकि संक्रमण के 3,82,315 नये मामले सामने आये हैं। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहले ही दो करोड़ का आंकड़ा पार कर गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos