देश में विकसित अगली पीढ़ी के एईआरवी को सेना में शामिल किया गया
By भाषा | Updated: December 21, 2021 22:19 IST2021-12-21T22:19:26+5:302021-12-21T22:19:26+5:30

देश में विकसित अगली पीढ़ी के एईआरवी को सेना में शामिल किया गया
नयी दिल्ली/पुणे, 21 दिसंबर देश में विकसित अगली पीढ़ी के बख्तरबंद इंजीनियर टोही वाहन (एईआरवी) के पहले सेट को मंगलवार को सेना की इंजीनियर्स कोर में शामिल किया गया। एक रक्षा विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।
थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने पुणे के पास खड़की में बॉम्बे इंजीनियर ग्रुप (बीईजी) में एक समारोह में वाहनों को शामिल किया और उन्हें झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्रणाली को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा डिजाइन किया गया है और आयुध निर्माणी मेडक तथा भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, पुणे द्वारा निर्मित किया गया है।
रक्षा मंत्रालय ने बयान में कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण प्रतिबंधों के बावजूद, इन वाहनों की आपूर्ति समय पर हो रही है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।