लाइव न्यूज़ :

मानवरहित यानों के लिए स्वदेश विकसित लैंडिंग गियर नौसेना को सौंपे गए

By भाषा | Updated: January 10, 2021 21:41 IST

Open in App

चेन्नई, 10 जनवरी रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की इकाई कॉम्बैट व्हिकल्स रिसर्च ऐंड डेवपलमेंट एस्टेबलिशमेंट (सीवीआरडीई) द्वारा मानवरहित यान के लिए स्वदेश विकसित एवं अलग हो सकने वाली लैंडिंग गियर प्रणाली रविवार को नौसेना को सौंपी गई।

बख्तरबंद वाहनों और जंगी प्रणालियों के डिजाइन एवं विकास का काम करने वाले सीवीआरडीई की ओर से कहा गया कि केंद्र के आत्मनिर्भर कार्यक्रम के तहत उसने मानवरहित यान ‘तापस’ के लिए तीन टन वजनी ‘रिट्रेक्टेबल लैंडिंग गियर सिस्टम्स’ का निर्माण किया है तथा स्विफ्ट यूएवी के लिए एक टन की लैंडिंग गियर प्रणाली बनाई है।

एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि गियर प्रणालियां उपनगर अवाडी में स्थित सीवीआरडीई के प्रतिष्ठान में विकसित की गईं।

इस अवसर पर डीआरडीओ के अध्यक्ष जी सतीश रेड्डी ने सीवीआरडीई को बधाई देते हुए कहा कि यह अहम उपलब्धि है।

लैंडिंग गियर प्रणालियों के अलावा स्वदेश विकसित 18 अत्याधुनिक हाइड्रोलिक लुब्रिकेशन और फ्यूल फिल्टर भी नौसेना को सौंप गए।

विज्ञप्ति में बताया गया कि इनका निर्माण केंद्र की ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत किया गया तथा इनके लिए धन डीआरडीओ तथा नौसेना ने उपलब्ध करवाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे