लाइव न्यूज़ :

स्वदेशी विमानवाहक पोत का अगले साल के अंत या 2022 के आरंभ में होगा जलावतरण : वाइस एडमिरल चावला

By भाषा | Updated: December 2, 2020 18:17 IST

Open in App

कोच्चि, दो दिसंबर कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में स्वदेशी विमान वाहक पोत (आईएसी) का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है और अगले साल के अंत या 2022 के आरंभ में इसका जलावतरण किया जाएगा। दक्षिणी नौसैन्य कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल अनिल कुमार चावला ने बुधवार को यह बात कही।

वाइस एडमिरल चावला ने यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया, ‘‘अगले साल (2021) के अंत तक या 2022 की शुरुआत में इसका जलावतरण हो जाएगा।’’

नौसैन्य बेस में ‘आईएनस शार्दूल’ पर मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगले साल के शुरुआती छह महीनों में आईएएसी को परीक्षण के लिए समुद्र में ले जाया जाएगा और अंतिम छह महीने में विमानवाहक पोत से विमानों के संचालन को बेहतर करने का काम होगा।

विमानवाहक पोत का सोमवार को ‘बेसिन ट्रायल’ कामयाब रहा। समुद्र में जहाज को उतारने के पहले उसकी मशीनरी और अन्य उपकरणों की जांच परख के लिए ‘बेसिन ट्रायल’ किया जाता है ।

नौसेना ने कहा है आईएसी परियोजना ‘आत्मनिर्भर भारत’ का एक विशिष्ट उदाहरण है, जिसमें इस्तेमाल की गयी 75 प्रतिशत सामग्री स्वदेशी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग