लाइव न्यूज़ :

भारत का सर्विलांस पोत सेवा में शामिल होने के लिए लगभग तैयार

By भाषा | Updated: March 16, 2021 20:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मार्च सामरिक मिसाइल प्रक्षेपण और पानी के भीतर होने वाली गतिविधियों पर नजर रखने में सक्षम भारत का सर्विलांस पोत सेवा में शामिल होने के लिए लगभग तैयार है। इससे जुड़े लोगों ने इस आशय की सूचना दी।

इस पोत के माध्यम से अपने दुश्मनों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए भारत की सर्विलांस क्षमता इससे काफी बढ़ जाएगी।

उन्होंने बताया कि गोपनीय सामरिक परियोजना के तहत हो रहा पोत निर्माण पूरा हो गया है और उसके सेवा में शामिल होने के साथ भारत उन कुछ देशों में शुमार हो जाएगा जिनके पास मिसाइल ट्रैकिंग पोत हैं।

फिलहाल सिर्फ अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, चीन और फ्रांस के पास ऐसे पोत हैं।

ऊपर जिन अधिकारियों का हवाला दिया गया है, उनमें से एक ने कहा, ‘‘पोत को आधिकारिक रूप से अगले कुछ महीने में सेवा में शामिल किए जाने की संभावना है।’’ उन्होंने बताया कि पोत के काम करने से पहले सभी महत्वपूर्ण परीक्षण/जांच किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पोत से प्राप्त सूचनाओं/डेटा को भारत के दुश्मनों की गतिविधियों पर नजर रखने वाली शीर्ष खुफिया एजेंसियों के साथ साझा किए जाने की संभावना है।

इस पोत का निर्माण विशाखापत्तनम में 2014 में हिन्दुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड में शुरू हुआ।

रक्षा एवं अनुसंधान विकास संस्थान (डीआरडीओ) और भारतीय नौसेना सहित अन्य एजेंसियों के सहयोग से पोत का विकास किया गया है।

क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर भारत भी हिन्द महासागर में अपनी सर्विलांस गतिविधियों को विस्तार दे रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे