लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र में भारत का प्रतिनिधित्व बढ़े : मिश्र

By भाषा | Updated: January 19, 2021 20:54 IST

Open in App

जयपुर, 19 जनवरी राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने वैश्विक स्तर पर तेजी से हो रहे बदलावों और राष्ट्रों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और शांति की जरूरतों के परिप्रेक्ष्य में संयुक्त राष्ट्र में भारत का प्रतिनिधित्व बढ़ाए जाने की आवश्यकता जताई है।

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र को अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रों की जरूरतों और सुरक्षा, शांति की नवीन चुनौतियों पर नए सिरे से विचार करने की जरूरत है।

मिश्र ने स्पष्ट कहा कि 'वीटो पावर' प्रणाली के कारण विश्व में महामारी, आतंकवाद, हिंसा एवं गृह युद्धों को रोकने में संयुक्त राष्ट्र बहुत अधिक कारगर भूमिका नहीं निभा सका है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के जरिये विश्व स्तर पर देशों में परस्पर विश्वास और सहयोग की साझा समझ विकसित किये जाने का भी आह्वान किया है।

मिश्र मंगलवार को सरदार पटेल पुलिस विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित ‘संयुक्त राष्ट्र व अन्तर्राष्ट्रीय शांति‘ विषयक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। एक बयान में उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की स्थापना के उद्देश्यों और इस दौर में इसकी प्रासंगिकता पर सभी स्तरों पर व्यापक विमर्श की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि इस समय में भले ही विश्वयुद्ध नहीं हुआ है परन्तु कुछ देशों ने अपने पड़ोसी देशों के विरूद्ध छद्म युद्ध छेड़ रखा है। कुछ देश खुले आम आतंकवाद को प्रश्रय दे रहे हैं। इस सबसे मानवीयता पर निरन्तर बड़ा संकट मंडरा रहा है। उन्होंने इस समग्र परिदृश्य में संयुक्त राष्ट्र को आगे आकर प्रभावी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

मिश्र ने भारतीय संस्कृति की ‘वसुधैव कुटुम्बकम‘ की विचारधारा और विश्व शांति- सहिष्णुता की चर्चा करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र में भी इसी सोच से कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शांति स्थापना के लिए 50 शांति अभियानों में भारत ने अपने सैनिक भेजे हैं। दक्षिण सूडान में हाल ही में आठ सौ से अधिक भारतीय शांतिरक्षकों को संयुक्त राष्ट्र मिशन में सेवा के लिए पदक से सम्मानित किया गया है, यह हमारे लिए गौरव का विषय है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos