लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड-19 से ठीक होने की दर दुनिया में सबसे ज्यादा : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय

By भाषा | Updated: December 17, 2020 16:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत में कोविड-19 से ठीक होने की दर दुनिया में सबसे ज्यादा है जबकि अमेरिका, ब्राजील, रूस और इटली जैसे देशों में स्वस्थ होने की दर कम है ।

मंत्रालय ने कहा कि केन्द्रित रणनीति और केन्‍द्र सरकार, राज्‍यों तथा केन्‍द्र शासित प्रदेशों के स‍टीक उपायों के कारण देश में स्वस्थ होने की दर ऊंची है । उपचाराधीन मरीजों की संख्या में तेजी से गिरावट आई है और मृत्‍युदर भी कम हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा भारत में ठीक होने की दर दुनिया में सबसे अधिक है। वैश्विक स्तर पर ठीक होने की दर 70.27 प्रतिशत है, भारत में यह दर 95.31 प्रतिशत है। अमरीका, ब्राजील, रूस और इटली में ठीक होने की दर बहुत कम हैं।

मंत्रालय के मुताबिक, भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3,22,366 है और यह संक्रमण के कुल मामलों का महज 3.24 प्रतिशत है। राष्ट्रीय लक्ष्‍य का अनुसरण करते हुए 18 राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों में ठीक होने की दर राष्ट्रीय औसत से अधिक है।

देश में पिछले 24 घंटे में 33,291 और मरीज ठीक हो गए।

मंत्रालय ने कहा कि ठीक होने वालों में 75.63 प्रतिशत मामले 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश के थे । केरल में सबसे ज्यादा 5,728 लोग ठीक हो गए। महाराष्ट्र में 3,887 जबकि पश्चिम बंगाल में 2,767 लोग स्वस्थ हो गए।

संक्रमण के कुल 24,010 नए मामले आए। इनमें से 78.27 प्रतिशत मामले 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश से थे। केरल में 6,185 मामले आए , पश्चिम बंगाल में 2,293, जबकि छत्तीसगढ़ में 1,661 मामले आए ।

संक्रमण से 355 और मरीजों की मौत हो गयी । इनमें से 79.15 प्रतिशत मामले 10 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश के थे।

मंत्रालय ने कहा कि भारत में कोविड-19 से मृत्यु के मामलों में गिरावट आ रही है। मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है और इसमें लगातार कमी आ रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारDollar vs Rupee: सीमित दायरे में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.32 प्रति डॉलर पर पहुंचा

क्रिकेटDubai Capitals vs MI Emirates: राशिद खान और जॉनी बेयरस्टो की मदद से MI एमिरेट्स की जीत, दुबई कैपिटल्स हारी

ज़रा हटकेVIDEO: बीच सड़क पर रैपिडो ड्राइवर का हंगामा, रोड लेकर पत्रकार पर हमला; जानें क्या है पूरा मामला

भारतDelhi AQI: दिल्ली में गैर बीएस-6 निजी वाहनों की एंट्री बंद, ‘नो पीयूसी, नो फ्यूल’ लागू; बढ़ते प्रदूषण के बाद सख्ती

विश्वभगोड़े मेहुल चोकसी को बेल्जियम कोर्ट से नहीं मिली राहत, सर्वोच्च अदालत ने भारत प्रत्यर्पण दी की मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतये प्रस्तावित ग्रिड सपोर्ट शुल्क बिल्कुल ही नाजायज होगा

भारतदेश में 216 बड़े बांधों की सुरक्षा को लेकर गंभीर स्थिति?, गंभीर खामियां, तत्काल मरम्मत की जरूरत

भारतBMC Elections 2026: उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे 2026 के नगर निगम चुनावों के लिए करेंगे संयुक्त रैलियां? संजय राउत ने दी बड़ी अपडेट

भारतBMC Elections 2026: नवाब मलिक के नेतृत्व विवाद को लेकर बीजेपी के गठबंधन से इनकार के बीच एनसीपी अकेले चुनाव लड़ने को तैयार

भारतUP: दो साल में भी योगी सरकार नहीं खोज पायी नया लोकायुक्त, जनवरी 2024 में खत्म हो गया था वर्तमान लोकायुक्त का कार्यकाल