लाइव न्यूज़ :

सितंबर से भारत की कोविड-19 संबंधी ‘आर-वैल्यू’ एक से नीचे: शोधकर्ता

By भाषा | Updated: October 19, 2021 16:54 IST

Open in App

मुंबई, 19 अक्टूबर भारत में कोरोना वारयस वैश्विक महामारी फैलने की दर दर्शाने वाली ‘आर-वैल्यू’’ सितंबर से एक से नीचे बनी हुई है, जिसका अर्थ है कि संक्रमण दर में गिरावट आ रही है। एक अध्ययन में यह बताया गया है।

‘रिप्रोडक्शन नंबर’ या ‘आर’ का अर्थ है कि एक संक्रमित व्यक्ति औसतन कितने लोगों को संक्रमित करता है यानी इससे यह पता चलता है कि वायरस कितनी तेजी से फैल रहा है।

एक से नीचे ‘आर-वैल्यू’ का अर्थ है कि संक्रमण धीरे फैल रहा है। इसी तरह, यदि ‘आर-वैल्यू’ अधिक है, तो हर चरण में संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़ रही है, जिसे तकनीकी रूप से महामारी चरण कहा जाता है। ‘आर-वैल्यू’ एक से जितनी अधिक होगी, लोगों में संक्रमण की दर भी उतनी ही तेज होगी।

चेन्नई स्थित गणितीय विज्ञान संस्थान के शोधकर्ताओं की गणना के अनुसार, सर्वाधिक उपचाराधीन मामलों वाले शीर्ष 10 राज्यों में 18 अक्टूबर तक ‘आर-वैल्यू’ एक से कम थी।

शोध का नेतृत्व कर रहे सीताभ्र सिन्हा ने बताया कि हालांकि कुछ शहरों में उपचाराधीन मामलों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि कोलकाता में ‘आर-वैल्यू’ एक से अधिक है और हाल में हुई दुर्गा पूजा के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने के मद्दनेजर यह ‘‘हैरान करने वाली बात नहीं’’ है।

इसके अलावा बेंगलुरू में भी ‘आर-वैल्यू’ एक से अधिक है और यह सितंबर मध्य से एक से अधिक है। चेन्नई, पुणे और मुंबई में ‘आर-वैल्यू’ एक से थोड़ी ही नीचे हैं। देश की ‘आर-वैल्यू’ 25 सितंबर से 18 अक्टूबर तक 0.90 मापी गई है।

अध्ययन के अनुसार, इससे पहले यह 30 अगस्त से तीन सितंबर के बीच 1.11 थी। इसके बाद से इसमें कमी आनी शुरू हो गई थी। ‘आर-वैल्यू’ चार से सात सितंबर के बीच 0.94, 11 से 15 सितंबर के बीच 0.86, 14 से 19 सितंबर के बीच 0.92 और 17 से 21 सितंबर के बीच 0.87 थी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में इस साल मार्च से मई तक कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बाद से कोविड-19 के दैनिक मामलों में कमी आ रही है। भारत में मंगलवार को संक्रमण के 13,058 नए मामले सामने आए, जो पिछले 231 दिन में सबसे कम मामले हैं।

मंत्रालय ने बताया कि देश में लगातार 25 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 30 हजार से कम हैं और पिछले 114 दिन से 50 हजार से कम नए दैनिक मामले सामने आ रहे हैं। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,83,118 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.54 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.14 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सर्वाधिक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह