लाइव न्यूज़ :

हिंद महासागर में अहम भूमिका के लिए भारत की स्थिति सटीक : सेना उप प्रमुख

By भाषा | Updated: December 18, 2020 22:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर सेना उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एस के सैनी ने शुक्रवार कहा कि हिंद महासागर के भौगोलिक केंद्र में भारत की अहम स्थिति तथा उसकी मजबूत अर्थव्यवस्था एवं कानून एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को अक्षुण्ण रखने वाले रूप में उसका वैश्विक कद इस क्षेत्र में शांति एवं स्थायित्व में अहम भूमिका के लिए उसकी स्थिति को मजबूत बनाता है।

उन्होंने एक सैन्य विचार मंच पर अपने संबोधन में कहा कि भारत मानता है कि हिंद महासागर की विशाल संभावनाओं के दोहन के लिए कानून के शासन के पालन, पारदर्शिता, सभी देशों के प्रति सम्मान एवं विवादों के शांतिपूर्ण समाधान से रत्ती भर भी नहीं डिगा जा सकता है।

उनकी टिप्पणी हिंद महासागर में चीन की बढ़ती सैन्य गतिविधियों के बीच बढ़ती वैश्विक चिंता के मद्देनजर आई है। यह एक ऐसा क्षेत्र है जो भारत के रणनीति हितों के लिए अहम है।

उन्होंने चेताया कि क्षेत्र इतर शक्तियों के बढ़ते हित और समुद्री लूटपाट, मानव तस्करी जैसी वर्तमान चुनौतियों ने हिंद महासागर क्षेत्र को अस्थिर एवं संभावित वैश्विक रणक्षेत्र बना दिया है।

भारत ने पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ सीमा गतिरोध के बाद पिछले कुछ महीनों में हिंद महासागर क्षेत्र में अपने जंगी जहाजों एवं पनडुब्बियों की संख्या बढ़ा दी है जो बीजिंग के लिए एक तरह का संदेश है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहंगा होने वाला है ट्रेन का सफर, 26 दिसंबर से बढ़ जाएगा ट्रेन टिकट का प्राइस

क्रिकेटटेस्ट मैच में दोहरा शतक और शतक बनाने वाले दुनिया के 10वें और न्यूजीलैंड के पहले बल्लेबाज डेवोन कॉनवे, इंडीज अभी भी 419 रन पीछे

भारतMaharashtra Civic Polls Results: महायुति आगे, लेकिन 'राणे बनाम राणे' की लड़ाई में नितेश राणे को झटका, बीजेपी कंकावली हारी, शिंदे सेना की मालवन में जीत

कारोबारनागपुर नगर निगम चुनावः अगला महापौर भाजपा से हो, नितिन गडकरी ने कहा-विकास कार्य केवल एक ट्रेलर, "फिल्म अभी शुरू होनी बाकी है"

भारतMaharashtra Local Body Election Results 2025: भाजपा 133, शिवसेना और एनसीपी 46-34 सीटों पर आगे?, कांग्रेस, शिवसेना यूबीटी और एनसीपी शरद पवार का हाल

भारत अधिक खबरें

भारतJharkhand: कोयला खदान ढहने से फंसे 2 मजदूर, बचाव अभियान जारी

भारतMaharashtra Local Body Election Results 2025: महायुति जीत की ओर, 200 से ज्यादा सीटों पर आगे, एमवीए पिछड़ी

भारतअरावली पर्वत की नई परिभाषा पर बवाल, उदयपुर के वकीलों ने खोचा मोर्चा

भारतDelhi: जैतपुर एक्सटेंशन में घर में लगी भीषण आग, LPG सिलेंडर से फैली आग

भारतMaharashtra Local Body Election Results 2025: भाजपा 86, शिवसेना 47, एनसीपी 32 और कांग्रेस 22 सीट पर आगे, जानें मनसे और उद्धव ठाकरे का हाल