लाइव न्यूज़ :

अफ्रीका के साथ भारत की साझेदारी समानता, परस्पर सम्मान पर आधारित :मुरलीधरन

By भाषा | Updated: July 15, 2021 20:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जुलाई भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने अफ्रीका के विकास में बहुत निवेश किया है और उसकी सहायता समावेशी तथा पारदर्शी विकास की रूपरेखा के अनुरूप है।

विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने द्विपक्षीय संबंधों के अनेक पहलुओं पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारत अब अफ्रीका महाद्वीप का तीसरा सबसे बड़ा व्यापार साझेदार है और 54 अरब डॉलर से अधिक के निवेश के साथ वहां पांचवां सबसे बड़ा निवेशक है।

वह भारत-अफ्रीका परियोजना की साझेदारी पर 16वें सीआईआई-एक्जिम बैंक कॉन्क्लेव को संबोधित कर रहे थे।

भारत प्राकृतिक संसाधन संपन्न अफ्रीका में अपना दायरा बढ़ा रहा है जहां चीन भी अपनी मौजूदगी बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।

मुरलीधरन ने कहा, ‘‘भारत ने अफ्रीका के विकास में बहुत निवेश किया है और उसकी सहायता दोनों सरकारों की नीति संबंधी प्राथमिकताओं एवं अफ्रीका के लोगों की जरूरतों से निर्देशित है तथा समावेशी एवं पारदर्शी विकास की रूपरेखा के तहत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अफ्रीका के ‘अफ्रीका के स्वामित्व वाले’ और ‘अफ्रीका नीत विकास’ के तहत भारत का प्रयास है कि हमारी साझेदारी समानता, आपसी सम्मान, एकजुटता और परस्पर लाभ के सिद्धांतों पर आधारित हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग