लाइव न्यूज़ :

भारत के ‘परम सिद्धि’ को विश्व के 500 सुपर कंप्यूटर की सूची में मिला 63वां स्थान

By भाषा | Updated: November 18, 2020 00:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर राष्ट्रीय सुपर कंप्यूटिंग अभियान (एनएसएम) के तहत निर्मित ‘परम सिद्धि’ नामक भारतीय सुपर कंप्यूटर को विश्व के 500 सबसे शक्तिशाली कंप्यूटरों की सूची में 63 वां स्थान प्राप्त हुआ है।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। डीएसटी के सचिव आशुतोष शर्मा ने कहा, “यह ऐतिहासिक क्षण है। सुपर कंप्यूटर के क्षेत्र में भारत, दुनिया की सबसे बड़ी अवसंरचनाओं के केंद्र में से एक है और यह परम सिद्धि-एआई की रैकिंग ने साबित कर दिया है।”

उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास है कि परम सिद्धि-एआई से हमारे राष्ट्रीय अकादमिक, विकास एवं अनुसंधान संस्थान मजबूत होंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय ज्ञान नेटवर्क पर फैले उद्योग और स्टार्टअप को भी लाभ होगा।”

डीएसटी ने कहा कि एआई प्रणाली से स्वास्थ्य सेवाओं को लाभ होगा और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पूर्वानुमान लगाया जा सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो