लाइव न्यूज़ :

Omicron: महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में मिले ओमीक्रोन के 18 नए मामले, देश में संख्या हुई 131

By रुस्तम राणा | Updated: December 18, 2021 21:57 IST

शनिवार को महाराष्ट्र 8, कर्नाटक 6 और केरल में 4 नए मामले ओमीक्रोन के पाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र 8, कर्नाटक 6 और केरल में 4 नए मामले सामने आएमहाराष्ट्र में हैं ओमीक्रोन के सर्वाधिक 48 मामले

नई दिल्ली: कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमीक्रोन के शनिवार को महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल राज्य में 18 नए मामले पाए गए हैं, जिसके साथ ही देश में अब इसके कुल 131 मामले सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र में राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि ओमीक्रोन के आठ और मामलों का पता चला है, जिससे राज्य की संख्या 48 हो गई है। इनमें चार मामले मुंबई से, तीन सतारा से और एक मामला पुणे से सामने आया है। अब तक सबसे ज्यादा ओमीक्रोन की संख्या महाराष्ट्र में पाई गई है।

कर्नाटक में मिले 6 नए केस

वहीं कर्नाटक में शनिवार को ओमीक्रोन के 6 नए मामले सामने आए। इनमें से पांच दक्षिण कन्नड़ में शैक्षणिक संस्थानों में पाए गए और एक यूके से वापस आया शख्स भी ओमीक्रोन से पॉजिटिव पाया गया। इस तरह यहां कोरोना के इस नए वैरिएंट से संक्रमित लोगों की संख्या को 14 हो गई है। कर्नाटक ही पहला राज्य है जहां ओमीक्रोन का सबसे पहला मामला सामने आया था।

केरल में पाए गए 4 नए मामले

वहीं केरल में इसके 4 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 11 हो गई है। तिरुवनतंपुरम में कोरोना वायरस के इस स्वरूप से दो लोग संक्रमित मिले। इनमें से एक की आयु 17 और दूसरे की 44 वर्ष है। मलप्पुरम में 37 वर्षीय व्यक्ति जबकि त्रिशूर में 49 वर्ष का व्यक्ति संक्रमित पाया गया।

तिरुवनंतपुरम में संक्रमित पाया गया 17 वर्षीय व्यक्ति ब्रिटेन से आया था, जबकि 44 वर्षीय व्यक्ति चार्टर्ड फ्लाइट के जरिये ट्यूनीशिया से आया था। मलप्पुरम में मिला मरीज तंजानिया से आया था, जबकि त्रिशूर का मूल निवासी केन्या से आया था। 

बता दें कि राज्य के एर्नाकुलम जिले में 12 दिसंबर को ओमीक्रोन का पहला मामला सामने आया था जब ब्रिटेन से लौटा एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया था। 15 दिसंबर को नए वेरिएंट के चार और मामलों की पुष्टि हुई थी। कल दो मामलों की पुष्टि हुई थी।

ओमीक्रोन की वजह से आती है कोरोना का तीसरी लहर

वहीं नेशनल कोविड-19 सुपरमॉडल समिति ने कहा कि भारत में ओमीक्रॉन की वजह से कोरोना की तीसरी लहर के आने की संभावना है। साथ ही कहा कि तीसरी लहर भारत में अगले साल की शुरुआत में आ सकती है, जिसके फरवरी में पीक पर पहुंचने की संभावना है। 

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)महाराष्ट्रकर्नाटककेरल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ