लाइव न्यूज़ :

भारत का अगला मंगल अभियान एक ‘ऑर्बिटर’ होने की संभावना

By भाषा | Updated: February 19, 2021 19:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 फरवरी शुक्रवार तड़के नासा का रोवर ‘पर्सवियरन्स’ मंगल की सतह पर सफलतापूर्वक उतर गया। वहीं, भारतीय अंतरिक्ष अनुंसधान संगठन (इसरो) का ‘लाल ग्रह’ पर अगला अभियान एक ‘ऑर्बिटर’ होने की संभावना है।

‘पर्सवियरन्स’ जेजोरो क्रेटर (महाखड्ड) में उतरा है। यह नासा द्वारा अब तक भेजा गया सबसे बड़ा और सर्वाधिक उन्नत रोवर है।

इसरो ने अपने सफल ‘‘मार्स ऑर्बिटर मिशन’’ (मंगलयान) ने ‘‘मार्स ऑर्बिटर मिशन-2’’ की अपनी अगली योजना की घोषणा की है।

इसके मुताबिक, ‘‘अब उसकी योजना भविष्य के प्रक्षेपण के अवसर तलाशने के लिए मंगल पर एक ऑर्बिटर मिशन भेजने की है। ’’

हालांकि, कुछ अन्य बड़ी परियोजनाएं भी कतार में हैं। मंगलयान की सफलता के बाद इसरो ने शुक्र ग्रह पर भी अभियान भेजने का फैसला किया है।

बहरहाल, इसरो की तत्काल प्राथमिकता चंद्रयान-3 और गगनयान है। इन दोनों परियोजनाओं में कोरोना वायरस महामारी के कारण लागू लॉकडाउन के चलते देर हुई है।

चंद्रयान -3 के तहत इसरो एक बार फिर एक रोवर चंद्रमा की सतत पर उतारेगा। अभियान इस साल के अंत में भेजा जाएगा।

चंद्रयान-2, भारत की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा था।

इसरो की योजना 2022 तक गगनयान मिशन के तहत अंतरिक्ष में तीन अंतरिक्ष यात्रियों को भी भेजने की है।

अंतरिक्ष सहयोग के लिए भारत-फ्रांस संयुक्त दृष्टिपत्र में भी मंगल ग्रह के लिए संभावित सहयोग का उल्लेख किया गया है।

मंगलयान, किसी दूसरे ग्रह पर पहुंचने वाला भारत का पहला अंतरिक्ष अभियान था। इसने हजारों की संख्या में तस्वीरें भेजी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल