लाइव न्यूज़ :

भारत की पड़ोस प्रथम नीति, मालदीव की भारत प्रथम नीति के अनुरूप है : लोकसभा अध्यक्ष

By भाषा | Updated: December 9, 2019 20:29 IST

लोकसभा सचिवालय की विज्ञप्ति के अनुसार, बिरला ने मालदीव में लोकतन्त्र की स्थापना में नशीद की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि भारत और मालदीव के बीच विकास संबंधी सहयोग मैत्री और परस्पर विश्वास का प्रतीक है और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाता है।

Open in App

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को कहा कि भारत की पड़ोस प्रथम नीति, मालदीव की भारत प्रथम नीति के अनुरूप है और दोनों देशों को व्यापार और रोजगार, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना चाहिए । मालदीव की संसद पीपुल्स मजलिस के स्पीकर मोहम्मद नशीद के नेतृत्व में मालदीव से आए संसदीय शिष्टमंडल ने आज लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात की।

ओम बिरला ने नशीद का स्वागत करते हुए कहा कि भारत और मालदीव के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों के साथ बहुत सारी सांझी बातें हैं और भारत की पड़ोस प्रथम नीति, मालदीव की भारत प्रथम नीति के अनुरूप है । बिरला ने इस बात पर ज़ोर दिया कि ‘‘ दोनों देशों को न केवल व्यापार और रोजगार के आर्थिक क्षेत्र में बल्कि स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी और मालदीव के राष्ट्रपति इबु शोलिह की संकल्पना में दोनों देशों के बीच ऐसे सार्थक सहयोग को महत्व दिया गया है ।

लोकसभा सचिवालय की विज्ञप्ति के अनुसार, बिरला ने मालदीव में लोकतन्त्र की स्थापना में नशीद की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि भारत और मालदीव के बीच विकास संबंधी सहयोग मैत्री और परस्पर विश्वास का प्रतीक है और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाता है।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारत की संसद और मालदीव की पीपुल्स मजलिस के बीच क्षमता निर्माण और प्रशिक्षण के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध होने चाहिए। मालदीव की पीपुल्स मजलिस के स्पीकर नशीद ने दोनों देशों के बीच गहरे संबंधों का उल्लेख किया।

उन्होंने जोर दिया कि द्विपक्षीय व्यापार में तेजी लाए जाने की जरूरत है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अपने देश के अन्य देशों के साथ आर्थिक संबंधों में आने वाली विसंगतियों को दूर करने में भारत सार्थक भूमिका निभाएगा । बिरला और नशीद ने दोनों संसदों के बीच सहयोग बढ़ाने के बारे में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए । 

टॅग्स :ओम बिरला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा: 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन रद्द, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रस्ताव किया पेश

भारतमान्यवर?, आपको लाखों लोग चुनकर भेजते हैं और आपसे उम्मीद?, संसद में बैनर, तख्तियां, पोस्टर और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग ना करें?, आचरण से खफा लोकसभा अध्यक्ष बिरला

भारतसंसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू से मुलाकात और 8 विपक्षी सांसदों के निलंबन को रद्द करने की मांग,  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से आग्रह

भारत'जगदंबिका पाल ओम बिड़ला से 'बेहतर' स्पीकर होंगे': भाजपा सांसद की तारीफ में बोले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह | Watch Video

भारतसंसदः मुद्दे से अलग ना बोलें राहुल गांधी?, नेता विपक्ष के बयान पर बोले स्पीकर ओम बिरला, भारत के 140 करोड़ नागरिकों की संप्रभु इच्‍छा का प्रतिनिधित्‍व, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं