लाइव न्यूज़ :

एचपीसीएल की पाइपलाइन के लिए हरियाणा में भारत की सबसे लंबी ड्रोन उड़ान : रोबोटिक्स कंपनी का दावा

By भाषा | Updated: November 7, 2021 11:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात नवंबर रोबोटिक्स और ड्रोन निर्माण क्षेत्र की एक कंपनी ने दावा किया है कि उसने हरियाणा में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) की पाइपलाइन का सर्वेक्षण करने के लिए भारत में 51 किलोमीटर की सबसे लंबी ड्रोन उड़ान संचालित की है।

‘ओमनीप्रेजेन्ट रोबोट टेक्नोलॉजीज़’ के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी आकाश सिन्हा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि ‘ओमनी-हंसा वी5’ ड्रोन की 51 किलोमीटर लंबी उड़ान तीन नवंबर को हुई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना ​​​​है कि भारत में पिछली सबसे लंबी ड्रोन उड़ान 42 किलोमीटर की थी।’’ सिन्हा ने कहा कि उड़ान भरने से लेकर उतरने तक, ड्रोन का स्वचालित परिचालन हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास ड्रोन पर ट्रैकिंग का सिस्टम था। हम इसे अपने 4जी नेटवर्क पर अपने ट्रैकर के साथ ट्रैक कर सकते थे।’’

उन्होंने कहा कि एचपीसीएल ‘ओमनी हंसा वी5’ की रेंज को 100-200 किलोमीटर तक बढ़ाना चाहती है। ‘ओमनी हंसा वी5’ ड्रोन किसी हेलीकॉप्टर की तरह उड़ान भर सकता है और उतर सकता है इसलिए इसे रनवे की जरूरत नहीं है। सिन्हा ने कहा कि एक बार यह ड्रोन हवा में होता है तो यह एक विमान की तरह उड़ता है। इस ड्रोन को हाइब्रिड फिक्स्ड-विंग वीटीओएल (वर्टिकल टेक ऑफ एंड लैंडिंग) ड्रोन कहा जाता है।

उन्होंने दावा किया, ‘‘हमने भारत की सबसे लंबी ड्रोन उड़ान सफलतापूर्वक पूरी की। हमने एचपीसीएल की पाइपलाइन के लिए 51 किलोमीटर तक ड्रोन उड़ाया।’’

उन्होंने कहा कि यह उड़ान दिल्ली और हरियाणा के बीच एचपीसीएल की पाइपलाइन का सर्वेक्षण करने के लिए हुई थी। यह पाइपलाइन हरियाणा में बहादुरगढ़ से शुरू होती है। उड़ान प्रदर्शन के दौरान एचपीसीएल के अधिकारी भी मौजूद थे। उड्डयन क्षेत्र के नियामक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के नियमों के अनुसार उड़ान अधिकतम 400 फीट की ऊंचाई तक गई।

सिन्हा ने कहा कि ओमनीप्रेजेन्ट ने पिछले एक साल में 100 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है और अगले 3-4 वर्षों में इसके तीन से पांच गुना बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि कंपनी का लक्ष्य अगले चार साल में 1,000 करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य हासिल करना है। वर्तमान में, कंपनी भारतीय ई-कॉमर्स मंच के साथ भी काम कर रही है जो वस्तुओं की आपूर्ति के लिए ड्रोन तैनात करना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया