लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में परित्यक्त खदान भूमि पर बनेगा भारत का सबसे बड़ा मानव निर्मित वन

By भाषा | Updated: July 18, 2021 16:01 IST

Open in App

दुर्ग (छत्तीसगढ़), 18 जुलाई छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में खदान की 885 एकड़ भूमि पर अगले तीन साल में तीन करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से भारत का सबसे बड़ा मानव निर्मित वन बनाया जाएगा। अधिकारियों ने इस बाबत रविवार को जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह परियोजना, जिला प्रशासन की देखरेख में परित्यक्त नंदिनी चूनापत्थर स्थल पर पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके जरिये दुनिया के सामने एक उदाहरण पेश किया जाएगा कि खदान की भूमि को जीव जंतुओं के प्राकृतिक आवास में कैसे बदला जा सकता है।

राज्य सरकार के जन संपर्क विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “यह परियोजना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर चलाई जा रही है। इस खदान से सेल के भिलाई स्टील प्लांट में चूनापत्थर की आपूर्ति की जाती थी लेकिन पिछले कुछ सालों से यह परित्यक्त स्थान है। खनन शुरू होने से पहले नंदिनी इलाके में लगभग 17 किलोमीटर वन क्षेत्र था। अब 885 एकड़ जमीन पर 80 हजार पेड़ लगाए जाएंगे। जिला खनिज फाउंडेशन से पैसा दिया जाएगा।”

दुर्ग डिवीजन के डिविजनल वन अधिकारी धम्मशील गणवीर ने कहा, “इसके साथ ही इलाके में वन क्षेत्र ढाई हजार एकड़ बढ़ जाएगा। यह प्रवासी पक्षियों के लिए प्राकृतिक आवास का काम करेगा तथा पर्यावरण पर्यटन के अनुभव के लिए भी होगा। इस पर जल्दी ही कार्य शुरू होगा। यह क्षेत्र आर्द्रभूमि रहा है जहां व्हिस्लिंग डक और ओपनबिल स्टोर्क जैसे पक्षी देखे गए हैं। झील के किनारे के इलाके को पक्षियों के लिए विकसित किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos