लाइव न्यूज़ :

भारत के ‘सफर’ को वैश्विक स्तर पर स्वीकार किया गया:परियोजना निदेशक बेग

By भाषा | Updated: September 22, 2021 18:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 सितंबर वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान के लिए भारत के प्रथम आधिकारिक ढांचे ‘सफर’ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार किया गया है।

सफर के संस्थापक परियोजना निदेशक ने बुधवार को कहा कि एक अंतरराष्ट्रीय जर्नल ने अपने नतीजे प्रकाशित किये हैं, जिससे इसे यह मान्यता मिली है।

राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के तहत अधिकार प्राप्त और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत विकसित ‘सफर’ का उपयोग दिल्ली, मुंबई, पुणे और अहमदाबाद में वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान के लिए किया जा रहा है।

सफर के नतीजों को एक शोध पत्र--‘‘विविध पर्यावरण के लिए भारत का प्रथम वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान ढांचा:सफर परियोजना’’ में शामिल किया गया है, जिसे मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय एल्सवियर जर्नल ‘‘इनवायरोन्मेंटल मॉडलिंग ऐंड सॉफ्टवेयर’’ में ऑनलाइन प्रकाशित किया गया।

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान, पुणे ने भारत मौसम विज्ञान विभााग और उत्कल विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर के सहयोग से शोध का नेतृत्व किया।

शोध में यह खुलासा किया गया है कि पीएम2.5 (हवा में मौजूद 2.5 माइक्रोमीटर से कम व्यास के कण) के उत्सर्जन में परिवहन की सबसे बड़ी भूमिका है। यह दिल्ली में पीएम 2.5 के लिए 41 प्रतिशत , पुणे में 40 प्रतिशत के लिए, अहमदाबाद में 35 प्रतिशत के लिए और मुंबई में 31 प्रतिशत के लिए जिम्मेदार है।

जैव ईंधन की हिस्सेदारी मुंबई में सर्वाधिक (15.5 प्रतिशत) है, इसके बाद पुणे में 11.4 प्रतिशत, अहमदाबाद में 10.2 प्रतिशत और दिल्ली में तीन प्रतिशत है।

बेग ने कहा, ‘‘हमनें अलग-अलग जलवायु वाले चार भारतीय शहरों--दिल्ली, मुंबई, पुणे और अहमदाबाद में सफर ढांचे को प्रदर्शित करने का विकल्प चुना।’’

एनसीएपी 2017 को आधार वर्ष बनाते हुए पीएम सकेंद्रण में 2024 तक 20 से 30 प्रतिशत तक की कमी लाना चाहता है।

बेग ने कहा कि सफर ढांचा वायु गुणवत्ता प्रबंधन का एक ही स्थान पर समाधान प्रस्तुत करता है। साथ ही, वायु प्रदूषण पर विज्ञान आधारित योजनाएं बनाने में मदद करता है।

उन्होंने कहा, ‘‘अब भारत के पास अपना खुद का वायु गुणवत्ता ढांचा है, जिसकी विश्वसनीयता साबित हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह