लाइव न्यूज़ :

भारत का आंतरिक मामला कनाडा की राजनीति के लिए चारा नहीं है: प्रियंका चतुर्वेदी

By भाषा | Updated: December 1, 2020 16:00 IST

Open in App

मुंबई, एक दिसंबर दिल्ली के पास हो रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो की कथित टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने मंगलवार को कहा कि ट्रुडो को “भारत के आतंरिक मामले का इस्तेमाल” कर राजनीति नहीं करनी चाहिए।

राज्यसभा सदस्य चतुर्वेदी ने ट्वीट किया, “प्रिय जस्टिन ट्रुडो, आपकी चिंता की कद्र करती हूं लेकिन भारत का आतंरिक मामला किसी अन्य राष्ट्र की राजनीति के लिए चारा नहीं है। कृपया दूसरे देशों के प्रति सम्मान प्रकट करने का शिष्टाचार निभाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से अनुरोध करती हूं कि इस मुद्दे को, दूसरे देशों द्वारा अपनी राय दिए जाने से पहले ही सुलझा लें।’’

इससे पहले ट्रुडो ने गुरुपर्व के अवसर पर मंगलवार को फेसबुक पर एक वीडियो जारी कर कहा था, “भारत में किसानों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन की खबरों का संज्ञान न लूं तो इसे मामले को नजरअंदाज करना माना जाएगा। स्थिति चिंताजनक है और हम सब परिवारों और दोस्तों के बारे में परेशान हैं।”

उन्होंने कहा था, “मैं आपको याद दिलाना चाहता हूं, कनाडा हमेशा शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के समर्थन में है। हम संवाद के महत्व में विश्वास करते हैं और इसीलिए हमने भारतीय अधिकारियों को अपनी चिंता से अवगत कराया है।”

नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर छह दिनों से किसानों का प्रदर्शन चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन