लाइव न्यूज़ :

भारत के पहले मानव युक्त समुद्री अभियान ‘समुद्रयान’ शुरू

By भाषा | Updated: October 30, 2021 00:53 IST

Open in App

चेन्नई, 29 अक्टूबर भारत के पहले मानवयुक्त मिशन ‘समुद्रयान’ की शुरुआत शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने की। इसके साथ ही भारत उन चुनिंदा देशों की सूची में शामिल हो गया है कि जिनके पास समुद्र के भीतर गतिविधियों को अंजाम देने के लिए ऐसे वाहन हैं।

मंत्री ने कहा कि देश ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी में बहुत प्रगति की है और एक ओर भारतीय गगनयान के तहत अंतरिक्ष तक जाएंगे,वहीं दूसरी ओर समुद्र की गहराइयों में अन्वेषण करेंगे। .

मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘चेन्नई में भारत के पहले मानवयुक्त महासागर मिशन ‘समुद्रयान’ की शुरुआत की। इसके साथ ही भारत अमेरिका, रूस, जापान, फ्रांस और चीन जैसे चुनिंदा देशों की सूची में शामिल हो गया है जिनके पास समुद्र के भीतर भेजने के लिए ऐसे वाहन है। पेयजल, स्वच्छ ऊर्जा और समुद्र आधारित अर्थव्यस्था के लिए समुद्री संसाधनों की संभावना के नए अध्याय की शुरुआत हुई है।’’

आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक समुद्रयान पहल के तहत मत्स्य-6000 टाइटेनियम के मिश्रधातु से बना है और इसका व्यास 2.1 मीटर है। यह तीन लोगों के साथ 12 घंटे तक सामान्य परिस्थितियों में और आपात स्थिति में 96 घंटे और समुद्र की गहराई में रह सकता है।

बयान के मुताबिक विशेष प्रौद्योगिकी से तैयार वाहन गहरे समुद्र में अजैविक संसाधन जैसे पॉलिमेटेलिक मैग्नीज आदि खोजने में सक्षम बनाएगा। दिसंबर 2024 से समुद्र में इससे पूर्ण परीक्षण किए जाने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह