लाइव न्यूज़ :

भारत का पहला घास संरक्षणगृह रानीखेत में

By भाषा | Updated: November 14, 2021 18:15 IST

Open in App

देहरादून, 14 नवंबर देश के पहले घास संरक्षण गृह का रविवार को अल्मोडा जिले के रानीखेत में उद्घाटन किया गया। यह दो एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैला है।

प्रदेश के मुख्य वन संरक्षक (शोध) संजीव चतुर्वेदी ने बताया कि केंद्र सरकार की क्षतिपूरक वनीकरण कोष प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण (कैंपा) द्वारा वित्तपोषित इस संरक्षण गृह को तीन साल की मेहनत के बाद उत्तराखंड वन विभाग की शोध शाखा द्वारा विकसित किया गया है।

उन्होंने बताया कि यहां घास की 90 विभिन्न प्रजातियां उगाई गई हैं जिनके साथ ही उनसे संबंधित महत्वपूर्ण वैज्ञानिक, पारिस्थितिकीय, औषधीय और सांस्कृतिक सूचना भी दर्शाई गई है।

चतुर्वेदी ने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य घास प्रजातियों की महत्ता के बारे में जागरुकता पैदा करना, उनके संरक्षण को बढावा देना तथा इस क्षेत्र में शोध को मदद देना है।

उन्होंने बताया कि ताजा शोधों में यह सिद्ध हुआ है कि कार्बन सोखने में घास के मैदान वन भूमि से अधिक प्रभावी हैं और इसे देखते हुए इस पहल का महत्व और बढ गया है।

घास प्रजातियों के संरक्षण का महत्व इसलिए भी और बढ गया है क्योंकि घास के मैदान सिकुड़ते जा रहे हैं और इन पर निर्भर कीड़ों-मकोड़ों, पक्षियों और स्तनधारियों का पूरा पारिस्थितिकी तंत्र खतरे में पड़ गया है।

चतुर्वेदी ने बताया कि घास फूलों वाले पौधों में आर्थिक रूप से सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण मानी जाती है।

संरक्षित क्षेत्र में घास की सात विभिन्न श्रेणियां उगाई गयी हैं जिनमें सगंध, औषधीय, चारा, सजावटी, कृषि, धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण और मिश्रित श्रेणियां शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल