लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड के रानीखेत में भारत का पहला ‘घास संरक्षण क्षेत्र’ विकसित

By भाषा | Updated: November 14, 2021 13:43 IST

Open in App

देहरादून, 14 नवंबर उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में रविवार को दो एकड़ में फैले भारत के पहले ‘घास संरक्षण क्षेत्र’ का उद्घाटन किया गया।

मुख्य वन संरक्षक (अनुसंधान) संजीव चतुर्वेदी ने बताया कि उत्तराखंड वन विभाग की अनुसंधान इकाई ने केंद्र सरकार के क्षतिपूरक वनीकरण प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण (सीएएमपीए) कार्यक्रम के तहत वित्त पोषण से तीन साल में संरक्षित क्षेत्र विकसित की है। उन्होंने कहा कि संरक्षण क्षेत्र में महत्वपूर्ण वैज्ञानिक, पारिस्थितिक, औषधीय और सांस्कृतिक महत्व की लगभग 90 प्रजातियों की घास उगाई गई हैं।

चतुर्वेदी ने कहा कि परियोजना का उद्देश्य घास की विभिन्न प्रजातियों के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करना, उनके संरक्षण को बढ़ावा देना और क्षेत्र में अनुसंधान की सुविधा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि यह पहल इसलिये भी महत्वपूर्ण है क्योंकि कई नवीनतम शोध में यह साबित हुआ है कि घास के मैदान वन भूमि की तुलना में ‘कार्बन सोखने’ में अधिक प्रभावी हैं।

चतुर्वेदी ने कहा कि यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि घास के मैदान विभिन्न प्रकार के खतरों का सामना कर रहे हैं और उनका क्षेत्र सिकुड़ रहा है, जिससे कीड़ों, पक्षियों और उन पर निर्भर स्तनधारी जीवों के पूरे पारिस्थितिकी तंत्र को खतरा है।

उन्होंने कहा कि विभिन्न पौधों के बीच घास की भूमिका काफी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि उनसे मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है। संरक्षण क्षेत्र में घास की विभिन्न प्रजातियों की सात अलग-अलग किस्में हैं। इन घासों को सुगंध, औषधीय, चारा, सजावटी, कृषि और धार्मिक उपयोगों के लिए जाना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos